MI vs RCB Live Cricket Score: IPL 2024 का 25वां मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 197 रनों का टारगेट दिया है। जिसे मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में ही चेज कर लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर मुंबई को जीत दिलाई है।