MI vs RR Head to Head: IPL 2026 का लीग चरण अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच चुका है और वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुकाबला पूरे सीजन की तस्वीर बदल सकता है। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स की नजर प्लेऑफ टिकट पर होगी, तो दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। दिलचस्प बात यह है कि इस मुकाबले का असर सिर्फ इन दोनों टीमों पर नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स समेत बाकी टीमों की किस्मत पर भी पड़ने वाला है।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुकाबला करो या मरो जैसा रहने वाला है। राजस्थान रॉयल्स के पास फिलहाल 14 पॉइंट हैं और अगर टीम यह मुकाबला जीत जाती है, तो उसके 16 पॉइंट हो जाएंगे। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम उनसे आगे नहीं निकल पाएगी और राजस्थान प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी।
वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने की लड़ाई है। टीम फिलहाल 8 पॉइंट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के बराबर है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण सबसे नीचे नहीं है। अगर मुंबई यह मैच जीत लेती है, तो वह सीजन का अंत आखिरी स्थान पर रहने से बच सकती है।
MI vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। IPL इतिहास में मुंबई और राजस्थान अब तक 32 बार आमने-सामने आए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यानी आंकड़े साफ बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। अब वानखेड़े में होने वाला यह मैच सिर्फ दो पॉइंट की लड़ाई नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों, सम्मान और पूरे IPL समीकरण को बदलने वाला मुकाबला साबित हो सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, केवेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।
यह भी पढ़ें:
प्रभसिमरन सिंह ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले अनकैप्ड खिलाड़ी
एक मैच के लिए MI ने दो प्लेयर्स को किया अपने स्क्वॉड में शामिल, जानें कौन बना किसका रिप्लेसमेंट