MI vs SRH: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 162 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 40, हेनरिक क्लासेन ने 37 रनों की पारी खेली। वहीं अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे अनिकेत वर्मा ने 8 गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में विल जैक्स ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने इस टारगेट को 18.1 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई के लिए बल्लेबाजी में विल जैक्स ने जहां 36 रनों की पारी खेली तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 26 तो इसके अलावा हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने 21-21 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में पैट कमिंस ने 3 जबकि ईशान मलिंगा ने 2 विकेट अपने नाम किए।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले का स्कोर यहां देखें