1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में पूर्व कप्तान के 18 साल के बेटे का बड़ा कारनामा, दूसरे ही मैच में घातक बॉलिंग से मचाई सनसनी

इंग्लैंड में पूर्व कप्तान के 18 साल के बेटे का बड़ा कारनामा, दूसरे ही मैच में घातक बॉलिंग से मचाई सनसनी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 12, 2024 09:14 am IST,  Updated : Sep 12, 2024 10:09 am IST

इंग्लैंड की धरती पर पूर्व कप्तान के बेटे ने क्रिकेट के मैदान पर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। 18 साल के इस गेंदबाज ने अपने दूसरे ही मैच में 6 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। ये खिलाड़ी क्रिकेट के बड़े नाम से ताल्लुक रखता है।

Archie Vaughan- India TV Hindi
आर्ची वॉन Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन अब उनके बेटे आर्ची वॉन अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, माइकल वॉन के 18 साल के बेटे आर्ची वॉन ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से क्रिकेट जगत में युवा क्रिेकेटर की जमकर तारीफ हो रही है। आर्ची वॉन ने काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन 1 में शानदार गेंदबाजी से बड़ा कारनामा किया है। आर्ची ने 11 सितंबर को समरसेट की ओर से खेलते हुए 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया। इस तरह उन्होंने सरे को 321 रन के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। आर्ची ने टॉन्टन में समरसेट के लिए पहली पारी में 44 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन, उन्होंने सरे के सभी तीन विकेट लिए, जिसमें इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोरी बर्न्स और डोम सिबली भी शामिल थे। हालांकि, सरे ने शुरुआती विकेटों से बचते हुए स्टंप तक 3 विकेट पर 169 रन बनाए।

आर्ची वॉन की शानदार गेंदबाजी

आर्ची वॉन ने तीसरे दिन अपने खाते में तीन और विकेट जोड़े। लंबे कद के इस ऑफ स्पिनर ने 37 ओवर गेंदबाजी करते हुए 102 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जिनमें से सात मेडन थे। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के साथ मिलकर घातक जोड़ी बनाई, जिन्होंने शाकिब अल हसन सहित चार विकेट चटकाए। हालांकि टॉम करन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सरे पहली पारी में बढ़त लेने में सफल रही। इस ऑलराउंडर ने दूसरे स्थान पर मौजूद समरसेट के खिलाफ सिर्फ 75 गेंदों पर 86 रन बनाए।

डेब्यू मैच में पिता ने की कमेंट्री

आर्ची ने इसी साल अगस्त में डरहम के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। दिलचस्प बात ये थी कि उस मैच में आर्ची के पिता माइकल वॉन कमेंट्री कर रहे थे। अपने डेब्यू मैच में वॉन ने 30 रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में 16 रनों की पारी खेली और कुल तीन विकेट अपने नाम किए। बता दें, वॉन ने मई 2024 में समरसेट के साथ ढाई साल का करार किया है। उन्होंने 26 जुलाई, 2024 को वन-डे कप में केंट के खिलाफ समरसेट के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया, हालांकि उनका डेब्यू फीका रहा क्योंकि वह बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल