1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफ्रीकी गेंदबाज पस्त, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने मचाई तबाही! 2023 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

अफ्रीकी गेंदबाज पस्त, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने मचाई तबाही! 2023 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 24, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 12:25 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत मिली है। पहले विकेट के लिए मार्श और हेड के बीच 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।

Mitchell Marsh & Travis Head- India TV Hindi
मिचेल मार्श & ट्रैविस हेड Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैके में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इस मैच में बेहद शानदार रही है। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 250 रन की साझेदारी हुई। आपको बता दें कि 2023 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके ओपनर्स ने वनडे में 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की है।

हेड और मार्श ने तीसरे वनडे में की बेहतरीन बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में अब तक तक ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज लय में नजर नहीं आ रहे थे। खासकर ट्रैविस हेड का बल्ला बिल्कुल नहीं चल रहा था, लेकिन इस मैच में वह शुरू से ही जबरदस्त लय में नजर आए। ट्रैविस हेड इस मैच में 142 रन बनाकर आउट हुए। मार्श और हेड के सामने अफ्रीकी गेंदबाज बेबस नजर आए। वनडे में पिछली 23 पारियों से ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने 100 या उससे अधिक रनों की पार्टनरशिप नहीं की थी।

2023 वनडे वर्ल्ड कप में वॉर्नर और हेड की जोड़ी ने किया था कमाल

इससे पहले आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 100 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप 2023 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई थी। उस मैच में भी ट्रैविस हेड ने शतक लगाया था और वह 109 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं उनके जोड़ीदार डेविड वॉर्नर ने 65 गेंदों पर 81 रन बनाए थे। उस मैच में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 175 रन की पार्टनरशिप हुई थी।

ट्रैविस हेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 8000 रन

ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में पहला झटका ट्रैविस हेड के रूप में लगा। उन्होंने 103 गेंदों पर 142 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान हेड ने 17 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए। इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड अब तक 177 मैचों की 214 पारियों में 40.73 के औसत से 8024 रन बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन ने टॉस जीतकर पहली बार लिया ऐसा फैसला, अभी तक 39 मैचों में कर चुके कप्तानी

चेतेश्वर पुजारा ने किया संन्यास का ऐलान, सुनहरे करियर पर अचानक लगा दिया ब्रेक

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल