1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन ने टॉस जीतकर पहली बार लिया ऐसा फैसला, अभी तक 39 मैचों में कर चुके कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन ने टॉस जीतकर पहली बार लिया ऐसा फैसला, अभी तक 39 मैचों में कर चुके कप्तानी

 Published : Aug 24, 2025 10:25 am IST,  Updated : Aug 24, 2025 10:28 am IST

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और वनडे में कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इससे पहले हमेशा ही टॉस जीतकर गेंदबाजी ली थी।

mitchell marsh- India TV Hindi
मिचेल मार्श टॉस का सिक्का उछालते हुए Image Source : GETTY

Australia vs South Africa ODI Series: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। इस मैच में उसकी लाज दांव पर है। अच्छा प्रदर्शन करके टीम क्लीव स्वीप का कलंक माथे पर नहीं लगाना चाहेगी।

कप्तान मिचेल मार्श ने पहली बार लिया ऐसा फैसला

ऐसा पहली बार हुआ है, जब मिचेल मार्श ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान रहते हुए टॉस जीता हो और बल्लेबाजी का फैसला किया हो। इससे पहले उन्होंने T20I क्रिकेट में 15 बार और वनडे क्रिकेट में 6 बार टॉस जीता था। लेकिन हर बार टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस बार उन्होंने अपने निर्णय में तब्दीली की है। मार्श अभी तक T20I क्रिकेट में 27 मैच और वनडे क्रिकेट में 11 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। वहीं कुल 12वें वनडे मैच में कप्तानी कर रहे हैं।

हेजलवुड को दिया गया रेस्ट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह सीन एबॉट को मौका मिला है। दूसरी तरफ ऑरोन हार्डी को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनके स्थान पर कूपर कोनोली को चांस मिला है।

पहले ही सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही वनडे सीरीज हार चुकी है और अब वह क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। शुरुआती दोनों वनडे मुकाबलों में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। पहले वनडे मुकाबले में उसे 98 रनों और दूसरे वनडे में 84 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था।

तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडन माक्ररम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, क्वेना मफाका।

यह भी पढ़ें:

डेविड मलान का टी-20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा, इस मामले में सुरेश रैना से निकले आगे

इस टीम ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, 3 स्थान हैं खाली; अब रेस में ये टीमें शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल