Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। ट्रेविस हेड और मार्श दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए और अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रखी दीं।
मिचेल मार्श ने जहां एक छोर संभाले रखा। वहीं ट्रेविस हेड ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। जब ये दोनों प्लेयर्स बल्लेबाजी कर रहे थे, तब अफ्रीकी गेंदबाजों को समझ ही नहीं आया कि गेंदबाजी कहां करें। हेड ने 103 गेंदों में 142 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर का 7वां शतक लगाया है। हेड (142) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं। डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2016 में वनडे मैच में 173 रनों की पारी खेली थी। वहीं रिकी पोंटिंग ने साल 2006 में वनडे मैच में 164 रनों की पारी खेली थी।
कप्तान मिचेल मार्श ने 106 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। मार्श ने अपने करियर का चौथा वनडे शतक लगाया है। इन दोनों ही प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 250 रनों की साझेदारी की और अफ्रीकी गेंदबाजों को जमकर धोया। केशव महाराज ने हेड को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।
22 साल बाद ऐसा हुआ है, जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में विरोधी टीम के दोनों ओपनर्स ने शतक लगाए हैं। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श से पहले साल 2003 में इंग्लैंड के वी सोलंकी (106 रन) और मार्कस ट्रेस्कोथिक (114 रन) ने शतक लगाए थे। अब ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने 22 साल पुराना ऐतिहासिक कीर्तिमान दोहरा दिया है।
यह भी पढ़ें:
कायरन पोलार्ड ने CPL में रचा इतिहास, सभी बल्लेबाजों को पीछे करके हासिल किया सिंहासन
भारत को एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार, आसानी से चेज किया 281 रन का टारगेट
संपादक की पसंद