1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस मामले छोड़ सकते हैं रवि अश्विन को पीछे

पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस मामले छोड़ सकते हैं रवि अश्विन को पीछे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 19, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 04:08 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आर अश्विन को पीछे छोड़ने का मौका है।

Mitchell Starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार एशेज सीरीज का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास एक खास लिस्ट में रवि अश्विन को पीछे छोड़ने का मौका होगा। तेज गेंदबाज का टेस्ट फॉर्मेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वह अब तक 191 विकेट ले चुके हैं।

तीसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं मिचेल स्टार्क

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रवि अश्विन इस वक्त तीसरे नंबर पर हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने WTC में 41 मैचों में 195 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं 191 विकेट के साथ स्टार्क इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। अगर आगामी टेस्ट मैच में स्टार्क 5 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन का नाम है, उन्होंने 53 मैचों में 219 विकेट चटकाए हैं। वहीं पैट कमिंस का नाम दूसरे नंबर पर है, उन्होंने 51 मैचों में 215 विकेट चटकाए हैं।

टेस्ट में कैसे हैं मिचेल स्टार्क के आंकड़े?

मिचेल स्टार्क के टेस्ट करियर की बात करें तो टेस्ट फॉर्मेट में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। स्टार्क अपने करियर में अभी तक 100 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। वहां उन्होंने 192 पारियों में 27.02 के औसत से 402 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान वह 16 बार पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं। वहीं 2 बार वह 10 विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं। आपको बता दें कि स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।

पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे कमिंस और स्टार्क

आपको बता दें कि पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड का ऐलान काफी समय पहले कर दिया था। पहले टेस्ट मैच में टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट की वजह से नहीं खेलेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो उन्होंने पहले टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें

शे होप का तूफानी शतक, संकट की घड़ी में ठोकी 17 बाउंड्री, लारा की कर ली बराबरी; अब सिर्फ गेल आगे

ICC Rankings: रोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस धुरंधर बल्लेबाज ने पहली बार किया ​कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल