1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL मिनी ऑक्शन के इतिहास में इस प्लेयर को मिल चुकी है सबसे ज्यादा रकम, क्या इस बार टूटेगा कीर्तिमान?

IPL मिनी ऑक्शन के इतिहास में इस प्लेयर को मिल चुकी है सबसे ज्यादा रकम, क्या इस बार टूटेगा कीर्तिमान?

 Published : Dec 15, 2025 07:20 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 07:21 am IST

IPL 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन पर सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बार ऑक्शन में कई स्टार प्लेयर्स पर पैसों की बरसात हो सकती है।

mitchell starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में Image Source : PTI

IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा और इसके लिए सभी टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है। ऑक्शन के लिए कुल 359 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें से सभी 10 टीमें मिलकर कुल 77 प्लेयर्स को ही खरीद सकती हैं। 40 प्लेयर्स ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा है। ऐसे में कई प्लेयर्स को मोटी रकम मिलने की उम्मीद हैं। आइए जानते हैं, आईपीएल मिनी ऑक्शन के इतिहास में आज तक सबसे ज्यादा रकम किस खिलाड़ी को मिली थी।

मिचेल स्टार्क के नाम है बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क आईपीएल मिनी ऑक्शन के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24.70 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था और वह मिनी ऑक्शन के दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह मिनी ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर हैं।

IPL मिनी ऑक्शन के अब तक सबसे महंगे प्लेयर्स

खिलाड़ी मिनी ऑक्शन का साल किस टीम ने खरीदा कितना पैसा मिला
मिचेल स्टार्क 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स 24.75 करोड़
पैट कमिंस 2024 सनराइजर्स हैदराबाद 20.50 करोड़
सैम करन 2023 पंजाब किंग्स 18.50 करोड़
कैमरून ग्रीन 2023 मुंबई इंडियंस 17.50 करोड़
बेन स्टोक्स 2023 चेन्नई सुपर किंग्स 16.25 करोड़
क्रिस मॉरिस 2021 राजस्थान रॉयल्स 16.25 करोड़

कैमरून ग्रीन और रचिन रवींद्र को मिल सकती है बड़ी रकम

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के पास दूसरी टीमों के मुकाबले ज्यादा पैसा बचा हुआ है। ऐसे में ये टीमें कई प्लेयर्स को बड़ी रकम पर खरीद सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा हुआ है। वह दमदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी में माहिर हैं। ऐसे में कई टीमें उन पर बड़ा दांव खेल सकती हैं। दूसरी तरफ रचिन रवींद्र और कूपर कोनोली जैसे प्लेयर्स पर भी पैसों की बरसात हो सकती है। ये खिलाड़ी भी टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में कामयाब रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इनमें कोई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का आईपीएल मिनी ऑक्शन का सबसे महंगे खिलाड़ी का कीर्तिमान तोड़ सकता है?

यह भी पढ़ें:

'मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, बस रन नहीं बन रहे'- खराब फॉर्म पर टीम इंडिया के कप्तान ने दिया ऐसा बयान

IND vs SA: टीम इंडिया ने जीत हासिल करते ही ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गई नंबर-1

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल