1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद रिजवान बने अपनी टीम के सबसे बड़े विलेन, CPL में भी नहीं चल रहा है बल्ला

मोहम्मद रिजवान बने अपनी टीम के सबसे बड़े विलेन, CPL में भी नहीं चल रहा है बल्ला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 25, 2025 09:27 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 09:27 am IST

एशिया कप के स्क्वॉड से बाहर होने के बाद रिजवान इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम का हिस्सा हैं।

Mohammad Rizwan- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। टीम से बाहर होने के बाद रिजवान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया। CPL 2025 में वह सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में भी वह अब तक दो मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वहां उनका प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है।

26 गेंद खेलकर सिर्फ 30 रन बना पाए मोहम्मद रिजवान

CPL 2025 का 11वां मुकाबला एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया, जहां जेसन होल्डर की कप्तानी वाली सेंट किट्स की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम के इस हार के सबसे बड़े विलेन मोहम्मद रिजवान रहे। इस मैच में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। उन्होंने इस मैच में 26 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। सेंट किट्स की टीम इस मैच में 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। अगर रिजवान इस मैच में तेज गति से रन बनाते तो उनकी टीम इससे भी ज्यादा रन बना सकती थी।

पहली बार CPL में खेल रहे हैं मोहम्मद रिजवान

इससे पहले रिजवान ने CPL 2025 में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच खेला था, वहां वो 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। CPL 2025 में रिजवान शुरुआती दो मैचों में 33 रन बना पाए हैं। उन्हें इस सीजन फजलहक फारूखी की जगह टीम में शामिल किया गया था। रिजवान पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। अब वह आने वाले मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची इमाद वसीम की टीम

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने 134 रन के टारगेट को 19.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम के लिए करीमा गोरे ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके अलावा शाकिब अल हसन ने 25 और ज्वेल एंड्र्यू ने 28 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही एंटीगुआ की टीम 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं सेंट किट्स की टीम 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें

एशिया कप के इतिहास में सिर्फ 2 पाकिस्तानी कप्तान ही जीत पाए ट्रॉफी, 13 साल से खाली हाथ है टीम

कैमरून ग्रीन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में किया बड़ा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल