1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी का दलीप ट्रॉफी में दिखा निराशाजनक प्रदर्शन, 34 ओवर्स की गेंदबाजी में हासिल किया सिर्फ एक विकेट

मोहम्मद शमी का दलीप ट्रॉफी में दिखा निराशाजनक प्रदर्शन, 34 ओवर्स की गेंदबाजी में हासिल किया सिर्फ एक विकेट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 31, 2025 05:55 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 05:55 pm IST

Duleep Trophy 2025: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जो पिछले काफी समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे थे, उनका दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में गेंद से काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके।

Mohammed Shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : PTI

दलीप ट्रॉफी 2025 में ईस्ट जोन टीम की तरफ से खेल रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने के बाद से शमी फिटनेस की समस्या के चलते लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब उन्हें वापसी के लिए दलीप ट्रॉफी में मुकाबला खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह इस मौके को पूरी तरह से भुना पाने में कामयाब नहीं हो सके।

34 ओवर्स की गेंदबाजी में शमी हासिल कर सके सिर्फ एक विकेट

मोहम्मद शमी का दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की टीम के खिलाफ गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पहली पारी में कुल 23 ओवर्स की बॉलिंग की जिसमें उन्होंने जहां 100 रन दिए तो वहीं सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हो सके। इसके बाद दूसरी पारी में शमी का गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 11 ओवर्स की गेंदबाजी में जहां एक भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके तो वहीं कुल 36 रन दिए। शमी ने इस मैच में कुल 34 ओवर्स की गेंदबाजी करने के साथ अपनी फिटनेस को तो साबित कर दिया लेकिन वह अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो सके। भारतीय टीम को एशिया कप 2025 के बाद घर पर 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

नॉर्थ जोन की टीम ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

ईस्ट जोन के खिलाफ मुकाबले में नॉर्थ जोन की तरफ से दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली जिसमें उन्होंने पहली पारी में जहां 405 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में वह 658 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं ईस्ट जोन को इस मुकाबले में सिर्फ एक पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें वह 230 रन बनाकर सिमट गए। ऐसे में नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। नॉर्थ जोन का अब सेमीफाइनल में मुकाबला साउथ जोन की टीम से 4 सितंबर को होगा।

ये भी पढ़ें

अगर मेरे साथ कोई बदतमीजी करेगा तो....; दिग्वेश राठी के साथ लड़ाई पर नितीश राणा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

11 चौके-छक्के, 1 विकेट, इस खिलाड़ी ने किया ट्राई सीरीज में कमाल, पाकिस्तान ने UAE को धोया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल