1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 11 चौके-छक्के, 1 विकेट, इस खिलाड़ी ने किया ट्राई सीरीज में कमाल, पाकिस्तान ने UAE को धोया

11 चौके-छक्के, 1 विकेट, इस खिलाड़ी ने किया ट्राई सीरीज में कमाल, पाकिस्तान ने UAE को धोया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 31, 2025 07:53 am IST,  Updated : Aug 31, 2025 07:55 am IST

ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान के जीत के हीरो सैम अयूब रहे, उन्होंने UAE के खिलाफ मुकाबले में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

saim ayub- India TV Hindi
सैम अयूब Image Source : GETTY

यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों टी-20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है। ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने यूएई को 31 रनों से मात दी। इस मैच में पाकिस्तान के जीत के हीरो सैम अयूब रहे, जिन्होंने पहले बल्ले से तूफानी पारी खेली, उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट निकाला। सैम अयूब को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इससे पहले पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को मात दी थी।

हसन नवाज और सैम अयूब ने की शानदार बल्लेबाजी

यूएई के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 207 रन बनाने में कामयाब रही। टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सैम अयूब और हसन नवाज ने अहम भूमिका निभाई। सैम अयूब ने 38 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के (कुल 11 चौके-छक्के) की मदद से 69 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.58 का रहा। वहीं हसन नवाज ने 26 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। नवाज ने 215.38 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं अंत में मोहम्मद नवाज ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाए। इस तरह से पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

यूएई की तरफ से आसिफ खान ने बनाए 77 रन

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी रही, पहले विकेट के लिए मुहम्मद जोहेब और मुहम्मद वसीम के बीच 39 रन की पार्टनरशिप हुई। पहला विकेट गिरने के बाद यूएई की पारी लड़खड़ा गई। देखते ही देखते 76 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन नंबर 6 पर बैटिंग करने के लिए उतरे आसिफ खान ने 35 गेंदों पर 77 रन बनाकर मैच में टीम की वापसी करवाई, लेकिन उनके आउट होने के बाद यूएई का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद यूएई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में हसन अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। सैम अयूब ने भी 2 ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें

बारिश ने तोड़ा हैरी ब्रूक की टीम का सपना, अब इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा The Hundred का फाइनल

एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान के साथ पहली बार हुआ ऐसा, ICC रैंकिंग में 46 नंबर की टीम के आगे सिमटी पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल