1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO-'मान ले, उधर कैच जाएगा', शुभमन गिल ने चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक; सिराज को तुरंत मिली सफलता

VIDEO-'मान ले, उधर कैच जाएगा', शुभमन गिल ने चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक; सिराज को तुरंत मिली सफलता

 Published : Jul 06, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Jul 06, 2025 05:36 pm IST

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की है और 6 विकेट हासिल किए। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने जैक क्राली को पवेलियन भेजा है।

mohammed siraj and shubman gill- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल Image Source : TWITTER SCREEN GRAB

Mohammed Siraj Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की टीम को जीतने के लिए 608 रनों का टारगेट दिया है। मैच में मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की है।

फील्ड बदलने को लेकर सिराज और गिल के बीच हुई बातचीत

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी के पहले ओवर के बाद मोहम्मद सिराज कप्तान शुभमन गिल से फील्ड बदलने के बारे में बात कर रहे थे। सिराज ने कहा कि नहीं मैं उधर की बात कर रहा हूं कि उधर भी है। इस पर गिल ने कहा कि मान ले मेरी बात। उधर कैच जाएगा, पिछले में भी उधर आउट हुआ है। ये वैसा विकेट नहीं है। लीड्स वाला विकेट नहीं है। नॉर्मल गेंद डाल।

शुभमन गिल ने नहीं बदली थी फील्ड

कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज के कहने पर फील्ड नहीं बदली। उनका यही फैसला कारगर साबित हुआ और मोहम्मद सिराज को अगली ही गेंद पर विकेट मिल गया। सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्राली को ऑफ स्टंप के पास से एक आउटस्विंग गेंद डाली। क्राली उस गेंद को ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर साई सुदर्शन के हाथों में चली गई और उन्होंने कैच लेने में गलती नहीं की। इस तरह से क्राली को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा। सुदर्शन सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे थे।

पहली पारी में हासिल किए थे 6 विकेट

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने 19.3 ओवर्स में 70 रन बनाकर 6 विकेट हासिल किए। पहली पारी में उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था, जब उन्होंने जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार दो गेंदों में पवेलियन भेज दिया था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने जेमी स्मिथ आए थे और उन्होंने हैट्रिक बॉल पर चौका लगा दिया था।

यह भी पढ़ें:

सिर्फ रन नहीं, धन के मामले में भी काफी आगे हैं वैभव सूर्यवंशी, 14 की उम्र में इतनी है नेट वर्थ

एक दो नहीं, बने पूरे 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड; शुभमन गिल से पहले दुनिया में किसी ने नहीं मचाया ऐसा तहलका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल