1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: पहले नंबर पर पहुंचा गुजरात टाइटंस का खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया ये कीर्तिमान

IPL 2024: पहले नंबर पर पहुंचा गुजरात टाइटंस का खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया ये कीर्तिमान

 Published : Mar 25, 2024 08:31 am IST,  Updated : Mar 25, 2024 08:32 am IST

Gujarat Titans: मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात के एक स्टार खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस प्लेयर ने मैच में दो विकेट हासिल किए और मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

Gujarat Titans Team- India TV Hindi
Gujarat Titans Team Image Source : IPLT20.COM

Gujarat Titans Bowler: IPL 2024 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक अंदाज में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच 6 रनों से जीत लिया। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने पहला मुकाबला जीता है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम साल 2013 से पहले ही आईपीएल में अपना पहला मुकाबला हार रही है और हार्दिक की कप्तानी में भी ये क्रम जारी रहा। गुजरात के लिए में स्टार तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। 

मोहित शर्मा ने किया बड़ा कमाल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मोहित शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 33 विकेट अपने नाम किए हैं। ड्वेन ब्रावो ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 33 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने 26 विकेट मुंबई इंडियंस के खिलाफ लिए हैं। 

IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले  बॉलर्स

ड्वेन ब्रावो- 33 विकेट

मोहित शर्मा- 33 विकेट
रविचंद्रन अश्विन- 26 विकेट
युजवेंद्र चहल- 25 विकेट
पीयूष चावला- 25 विकेट

नेट बॉलर से बने स्टार

मोहित शर्मा ने IPL 2014 में सबसे ज्यादा 24 विकेट हासिल किए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी। उन्होंने अपने दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कई मैच जिताए। लेकिन फिर खराब फॉर्म की वजह से उन्हें चेन्नई ने रिलीज कर दिया। इसके बाद वह साल 2022 में गुजरात टाइटंस से नेट बॉलर के तौर पर जुड़ गए और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई। फिर उन्होंने आईपीएल 2023 में धमाकेदार कमबैक किया और 27 विकेट चटका दिए। इसी सीजन भी पहले मैच में उन्होंने अपने इरादे जाहिर किए। 

यह भी पढ़ें

हार के बाद भी कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को किया सपोर्ट, कहा-मैं पूरी तरह से...

हार्दिक की कप्तानी भी मुंबई के नहीं आई काम, 12 साल बाद भी टीम नहीं जीत सकी पहला मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल