1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टूट जाएगा भारतीय दिग्गज का ये कीर्तिमान, दो ​बल्लेबाज पड़े पीछे

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टूट जाएगा भारतीय दिग्गज का ये कीर्तिमान, दो ​बल्लेबाज पड़े पीछे

 Published : May 29, 2025 06:31 pm IST,  Updated : May 29, 2025 06:31 pm IST

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इस वक्त अजिंक्य रहाणे हैं, लेकिन अब उनका टूट सकता है।

travis head- India TV Hindi
ट्रेविस हेड Image Source : GETTY

 

WTC Final 2025: लगातार दो साल की कड़ी मेहनत के बाद अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की बारी है। शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 11 जून से खिताबी ​भिड़ंत होगी। भारतीय ने अब तक दो बार फाइनल खेला है, लेकिन उसके बाद भी ट्रॉफी जीतने में टीम नाकाम रही। हालांकि अगर फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो उसमें पहले नंबर पर भारतीय दिग्गज खिलाड़ी है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि इस बार के फाइनल में वो बल्लेबाज पीछे छूट जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े खिलाड़ी यहां पर कब्जा कर सकते हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रहाणे ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं। उन्होंने दो बार फाइनल खेला है और इसकी चार पारियों में वे 199 रन बना चुके हैं। इसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं। उन्होंने अब तक एक ही बार ​डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला है और इसमें उनके नाम 181 रन हैं। वे एक शतक फाइनल में लगाने में कामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के एक मैच की दो पारियों में 155 रन बनाने का काम किया है। 

ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ कर सकते हैं रहाणे को पीछे

इस हिसाब से देखें तो अजिंक्य रहाणे को पीछे करने के लिए ट्रेविस हेड को केवल 19 रनों की जरूरत है, वहीं स्टीव स्मिथ के केवल 45 रन और बनाने होंगे। इस बार जब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा तो ये दोनों ही खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे, इसलिए पूरी संभावना है कि रहाणे पीछे छूट जाएंगे, साथ ही हो सकता है कि पहली बार कोई बल्लेबाज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 का आंकड़ा भी पार कर जाए। इसलिए उन्हें बहुत ज्यादा रन भी बनाने की जरूरत नहीं है। 

ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार खिताब जीतने का मौका, साउथ अफ्रीका पहली बार खेलेगी फाइनल

ऑस्ट्रेलियाई टीम एक ही बार अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है और खिताब भी अपने नाम करने में सफल रही है। वहीं बात अगर टीम इंडिया की करें तो वो दो बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। साउ​थ अफ्रीका की टीम पहली बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंची है। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करती है या फिर साउथ अफ्रीका की टीम बाजी मार ले जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल