1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2015 का रिकॉर्ड गया टूट, कुसल मेंडिस ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे

वर्ल्ड कप 2015 का रिकॉर्ड गया टूट, कुसल मेंडिस ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे

 Published : Nov 06, 2023 03:55 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 03:55 pm IST

साल 2015 का विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, लेकिन इस बार भारत में इसका आयोजन दस अलग अलग वेन्यू पर हो रहा है। इस बीच वनडे विश्व कप 2023 में एक नया कीर्तिमान बन गया है।

Kusal Mendis- India TV Hindi
Kusal Mendis Image Source : GETTY

SL vs BAN : वनडे विश्व कप 2023 का रोमांच इस वक्त सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग चरण के आखिरी कुछ मुकाबले जारी हैं, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि दस में से वो चार टीमें कौन सी होंगी, जो इस बार के विश्वकप के सेमीफाइनल में जाएंगी। भारत और साउथ अफ्रीका दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने इसके लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। वहीं बांग्लादेश और इंग्लैंड अब इस रेस से बाहर हैं। ऐसे में बचे हुए दो स्पॉट के लिए छह टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं। चार साल बाद आने वाले इस विश्व कप में इस बार कई नए नए कीर्तिमान बने हैं। अब साल 2015 का ही एक कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है। हालांकि इसमें किसी एक खिलाड़ी या फिर टीम का योगदान नहीं है, बल्कि सभी टीमों ने मिलकर इस रिकॉर्ड को बनाया है। 

साल 2023 से पहले वर्ल्ड कप 2015 में लगे थे सबसे ज्यादा सिक्स 

साल 2015 का विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला गया था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। वनडे विश्व कप के इतिहास की बात की जाए तो अब तक सभी विश्व कप में सबसे ज्यादा सिक्स उसी साल लगे हैं। साल 2015 में सभी टीमें ने मिलाकर 463 सिक्स लगाए गए थे। अब इस विश्व कप में यानी 2023 में सभी टीमों ने मिलकर 464 सिक्स लगा दिए हैं, यानी साल 2015 का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। जब​कि अभी तक लीग मैच बाकी हैं और उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल भी खेला जाएगा। अगर इसी रफ्तार से सिक्स पर सिक्स लगते रहे तो वो दिन दूर नहीं, जब इस विश्वकप में सिक्स की संख्या 500 तक जा पहुंचे। आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ये कारनामा हो गया, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगे

विश्व कप 2023 : 464 से ज्यादा 
विश्व कप 2015 : 463
विश्व कप 2007 : 373
विश्व कप 2019 : 357

कुसल मेंडिस ने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा 

आईसीसी विश्व कप 2023 के तहत दिल्ली में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने एक और नया काम कर दिखाया है। अब तक खेले गए सभी विश्व कप की बात की जाए तो श्रीलंका की ओर से एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का कीर्तिमान सनथ जयसूर्या के नाम था। जो अब टूट गया है। सनथ जयसूर्या ने साल 2007 में 14 सिक्स लगाए थे और यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने 11 पारियां खेली थी। लेकिन अब इस साल के विश्व कप में कुसल मेंडिस ने आठ पारियां में ही 15 सिक्स लगा दिए हैं। साल 1996 के वर्ल्ड कप में आसंका गुरुसिंघे ने 6 पारियों में 11 सिक्स लगाए थे। वहीं बात अगर महेला जयवर्धने की करें तो उन्होंने साल 2007 में 11 पारियां खेलकर 10 सिक्स लगाए थे। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

विश्व कप के बाद बदल जाएगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया का किससे होगा मुकाबला, हो गया साफ!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल