Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी ने एक छक्के से ही कर दिया कमाल, रोहित और गेल के शानदार क्लब में हो गए शुमार

धोनी ने एक छक्के से ही कर दिया कमाल, रोहित और गेल के शानदार क्लब में हो गए शुमार

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : May 04, 2025 07:00 am IST, Updated : May 04, 2025 07:05 am IST

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को RCB के घर में 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में धोनी ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 12 रनों की पारी खेली।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : AP एमएस धोनी

MS Dhoni: IPL 2025 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB की टीम ने CSK को 2 रनों से हराकर बड़ा कारनामा कर दिखाया। RCB ने IPL के एक सीजन में लीग स्टेज के दोनों मैचों में CSK को पहली बार हराने में कामयाबी हासिल की। इस तरह रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम 8वीं जीत दर्ज करते हुए 16 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 8 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक छक्का जड़ा। इस छक्के की बदौलत धोनी खास क्लब में शुमार हो गए।

धोनी ने खास क्लब में बनाई जगह

इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 5 विकेट खोकर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया। जेकेब बेथेल, विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतक जड़े। RCB के 213 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन बना लिए थे। इसके बाद 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने आए। धोनी ने 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इसके साथ ही धोनी ने RCB के खिलाफ अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। इस तरह वह IPL में एक टीम के खिलाफ 50 छक्के जड़ने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए। धोनी से पहले सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ये कारनामा किया था।

बता दें, एमएस धोनी ने IPL में 262 छक्के जड़े हैं। वह IPL इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। T20 क्रिकेट की बात की जाए तो धोनी 350 छक्के पूरे करने से सिर्फ 2 सिक्स दूर हैं। उन्होंने 402 मैचों में 348 छक्के जड़े हैं। 

IPL में किसी टीम के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 61 - क्रिस गेल बनाम पीबीकेएस
  • 54 - क्रिस गेल बनाम केकेआर
  • 50 - रोहित शर्मा बनाम डीसी
  • 50 - एमएस धोनी बनाम आरसीबी*

मैच की बात करें तो, CSK को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी, लेकिन यश दयाल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी को चलता कर दिया। इसके बाद शिवम दुबे ने अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन CSK 20 ओवर में 211 रन ही बना सकी।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement