1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के अगले सीजन नजर नहीं आएंगे ये 3 स्टार प्लेयर्स? इस वजह से खेलना होगा बहुत मुश्किल

IPL के अगले सीजन नजर नहीं आएंगे ये 3 स्टार प्लेयर्स? इस वजह से खेलना होगा बहुत मुश्किल

 Written By: Govind Singh
 Published : May 21, 2023 12:12 pm IST,  Updated : May 21, 2023 12:17 pm IST

IPL 2023 अपने अंतिम चरण में है। आईपीएल 2023 में खेल रहे तीन प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अगले सीजन खेलते हुए दिखाई नहीं दे सकते हैं।

Dinesh Karthik - India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : IPL

IPL 2023 अपने आखिरी चरण में है। गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं, आखिरी स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी में कोई एक टीम एंट्री कर सकती है। आईपीएल 2023 तीन प्लेयर्स ऐसे रहे हैं, जिनका अगले सीजन खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। इन खिलाड़ियों की उम्र बिल्कुल साथ नहीं दे रही है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

1. महेंद्र सिंह धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान और स्टार फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। वह 8 जुलाई को 42 साल के हो जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन है। वहीं, टॉस के वक्त भी धोनी कई बार कह चुके हैं कि टीम के दूसरे खिलाड़ी उन्हें ज्यादा ना दौड़ाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि वह अपने करियर के आखिरी फेस में हैं और वह इसे जमकर आनंद ले रहे हैं।

अगले सीजन तक धोनी 43 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। धोनी की कप्तानी में ही सीएसके की टीम ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने आईपीएल के 247 मैचों में 5081 रन बनाए हैं। 

2. दिनेश कार्तिक 

IPL 2023 में दिनेश कार्तिक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल 2023 के 12 मैचों में सिर्फ 140 रन बनाए हैं। उनका जन्म 1 जून 1985 को हुआ था। वह 38 साल के हो चुके हैं। उनकी उम्र का असर उनके फॉर्म पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगले सीजन दिनेश कार्तिक का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। 

3. अमित मिश्रा

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर अमित मिश्रा का जन्म 24 नवंबर 1982 को हुआ था। वह 40 साल के हो चुके हैं। अभी तक आईपीएल 2023 के 7 मैचों में उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं। मिश्रा को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कोई भी खरीरदार नहीं मिला था। लेकिन लखनऊ की टीम ने उन्हें मिनी ऑक्शन 2023 में 50 लाख रुपये में खरीदा लिया। 

वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर रूल होने से उनकी लॉटरी लग गई और वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब रहे। लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए अगले सीजन उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने आईपीएल में 166 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल