1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभी भी फिट हैं एमएस धोनी, IPL 2024 से बाहर होने के बाद दिए बड़े संकेत

अभी भी फिट हैं एमएस धोनी, IPL 2024 से बाहर होने के बाद दिए बड़े संकेत

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 21, 2024 11:27 pm IST,  Updated : May 22, 2024 06:27 am IST

एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद एक बड़ा बयान दिया है। धोनी ने अपने फिटनेस पर अपडेट दिया है। जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वह अगले सीजन भी टीम के लिए खेल सकते हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : PTI

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने आखिरी लीग मुकाबले में मिली हार के कारण प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस मैच के बाद एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई। लोगों का मानना है कि एमएस धोनी फिट नहीं हैं और इस उम्र में वह नहीं खेल पाएंगे, लेकिन भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान 43 साल के करीब पहुंचने के बाद बावजूद फिटनेस के मामले में शानदार है। उन्होंने हाल ही में अपने फिटनेस को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके पास कड़ी मेहनत करते रहने और फिट रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि प्रोफेशनल खेलों में किसी को उम्र संबंधी कोई छूट नहीं मिलती है। 

धोनी के लिए फिटनेस क्यों जरूरी?

एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन काफी शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 14 मैचों में निचले क्रम पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी प्रभाव छोड़ा। धोनी ने 220.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इससे कई लोगों को यह विश्वास हो गया कि वह आईपीएल में दो और साल खेल सकते हैं। धोनी ने यह भी कहा कि लीग से पहले कोई क्रिकेट खेले बिना सीधे आईपीएल आकर प्रदर्शन करना कठिन है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी ने कहा कि सबसे मुश्किल बात यह है कि मैं पूरे साल क्रिकेट नहीं खेल रहा हूं। इसलिए मुझे फिट रहना होता है। जब यहां पहुंचता हूं तो आप उन युवाओं के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जो फिट हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। पेशेवर खेल आसान नहीं है, कोई भी आपको उम्र के हिसाब से छूट नहीं देता। 

टेंशन से कैसे दूर रहते हैं धोनी

धोनी ने दुबई आई 103.8 यूट्यूब चैनल पर पोस्ट एक वीडियो में कहा कि अगर आप खेलना चाहते हैं, तो आपको अन्य लोगों की तरह फिट रहना होगा। ऐसे में खान-पान की आदतें, थोड़ा ट्रेनिंग पर काफी ध्यान देना होता है। सोशल मीडिया का आप पर काफी असर होता है लेकिन, शुक्र है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं, इसलिए ध्यान कम भटकता है। उन्होंने कहा कि जब मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया, तो मैं अपने परिवार के साथ कुछ और समय बिताना चाहता था। मैं मानसिक रूप से सक्रिय रहने के साथ अपने जुनून पर ध्यान देना चाहता था। मुझे खेती करना पसंद है, मेरे लिए यह है मोटरबाइक, मैंने पुरानी कारों का शौक रखना शुरू कर दिया है। ये चीजें मुझे तनाव से मुक्त कर देती हैं। मैं जब तनाव में होता हूं तो शायद मैं गैराज जाऊंगा, वहां कुछ घंटे बिताऊंगा और मैं ठीक होकर वापस जाऊंगा।

यह भी पढ़ें

फाइनल में चौथी बार पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा

अहमदाबाद में ट्रेविस हेड के साथ हुई अनहोनी, अपने ही देश के खिलाड़ी ने दिया झटका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल