1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 में CSK का सफर खत्म होने के बाद अपना पसंदीदा काम करते नजर आए धोनी, VIDEO में दिखा ऐसा नजारा

IPL 2024 में CSK का सफर खत्म होने के बाद अपना पसंदीदा काम करते नजर आए धोनी, VIDEO में दिखा ऐसा नजारा

 Published : May 20, 2024 04:45 pm IST,  Updated : May 20, 2024 04:48 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई। टीम को निर्णायक मैच में आरसीबी के खिलाफ 27 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : PTI

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल 2024 के अपने आखिरी मैच में आरसीबी के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल मैच है। इस सीजन से पहले ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया था। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो चुका है। इसके बाद धोनी अपना पसंदीदा काम करते हुए नजर आए हैं। 

धोनी ने चलाई बाइक

महेंद्र सिंह धोनी को बाइक चलाना बहुत पसंद है। उनका बाइक के प्रति प्रेम जगजाहिर है। धोनी के घर पर बाइक और कारों का एक खास क्लेक्शन है। समय-समय पर फैंस को वीडियो के माध्यम से कार क्लेक्शन देखने को मिले हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी एक बार धोनी के घर में वीडियो से गैराज की झलक दिखाई थी। अब आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद धोनी को रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए देखा गया है। क्रिकेट फैन द्वारा बनाए गए एक वीडियो में वह बाइक चलाते हुए अपने घर में एंट्री कर रहे हैं। इस वीडियो में उनके घर का लाल गेट भी दिखाई दे रहा है। 

IPL 2024 में बनाए इतने रन

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। आईपीएल 2024 में सीएसके की टीम को आरसीबी के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार मिली। इस मैच में धोनी ने 13 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। आईपीएल 2024 में धोनी ने 14 मैचों में 161 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37 रन रहा है। 

चेन्नई सुपर किंग्स के आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया ये धोनी का आखिरी मैच है। वह साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। सीएसके के अलावा वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 264 मैचों में 5243 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 24 अर्धशतक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें

ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की टीम ने इतनी बार किया IPL खिताब पर कब्जा, इस वक्त विराट सबसे आगे

IPL में फाइनल से पहले इन तीन दिन नहीं खेले जाएंगे एक भी मैच, खिलाड़ियों को मिलेगा रेस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल