1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'CSK की भलाई के लिए एमएस धोनी देंगे रवींद्र जडेजा की कुर्बानी'- पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

'CSK की भलाई के लिए एमएस धोनी देंगे रवींद्र जडेजा की कुर्बानी'- पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 10, 2025 12:33 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 12:33 pm IST

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स कथित तौर पर अपने कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स को सौंपने के लिए तैयार है।

MS Dhoni & Ravindra Jadeja- India TV Hindi
एमएस धोनी & रवींद्र जडेजा Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का सबसे हाई-प्रोफाइल ट्रेड अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी अपने कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करने के लिए तैयार है। IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों के रिटेन करने की डेडलाइन 15 नवंबर है। इस बीच संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है।

एमएस धोनी को लेकर मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि धोनी के लिए टीम को जीत दिलाना सबसे बड़ा लक्ष्य है। अगर वह दोबारा खेलने आते हैं, तो वह सोच रहे होंगे कि पिछले साल सीएसके 10वें स्थान पर रही थी। वह एक स्वाभिमानी व्यक्ति हैं; इसलिए उनका सबसे बड़ा लक्ष्य टीम को एक और ट्रॉफी जिताना होगा। कोई भी टीम किसी एक खिलाड़ी के दम पर ट्रॉफी नहीं जीत सकती।

उन्होंने आगे कहा कि अगर टीम की भलाई के लिए जडेजा की कुर्बानी देनी पड़े, तो धोनी ऐसा करेंगे। लोग कहते हैं कि धोनी दोस्ती के आधार पर काम करते हैं और ऐसा करते हैं, जिससे उन्हें कुछ अतिरिक्त मौके मिलते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका जीत से ध्यान हट जाता है। उनका लक्ष्य सीएसके को चैंपियन बनाना है। इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो वह जडेजा को छोड़ देंगे। अगर धोनी को लगेगा कि उन्हें टीम के लिए कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है, तो वह फैसला लेंगे।

संजू सैमसन हो सकते हैं CSK के फ्यूचर कैप्टन

कैफ का यह भी मानना ​​है कि सैमसन ने धोनी से फोन पर बात की होगी क्योंकि वह दिग्गज विकेटकीपर हैं और वही सीएसके को चलाते हैं। पूर्व क्रिकेटर को यह भी लगता है कि सैमसन आने वाले समय में CSK के कप्तान बन सकते हैं। कैफ ने आगे कहा कि अगर सैमसन के CSK में शामिल होने की संभावना है, तो काफी फोन कॉल्स आएंगे। संजू ने जरूर फोन किया होगा। संजू ने सीएसके से, या शायद धोनी से, बात की होगी। देखिए, धोनी टीम चलाते हैं और अगर सीएसके इस बार संजू को चाहता है, तो वह इस टीम के फ्यूचर कैप्टन भी हो सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि यह धोनी का आखिरी साल हो सकता है।

यह भी पढ़ें

PAK vs SL: रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

विराट फिफ्टी से चूके, ईशान भी हुए फ्लॉप, इस खिलाड़ी ने जड़ दिया दोहरा शतक, टीम मजबूत स्थिति में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल