1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस से अलग हुआ ये दिग्गज, 9 साल में टीम को 4 बार बनाया था चैंपियन

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस से अलग हुआ ये दिग्गज, 9 साल में टीम को 4 बार बनाया था चैंपियन

 Written By: Mohid Khan
 Published : Oct 18, 2023 11:48 am IST,  Updated : Oct 18, 2023 02:10 pm IST

Mumbai Indians: 9 साल के कार्यकाल के बाद एक दिग्गज ने मुंबई इंडियंस की टीम का साथ छोड़ दिया है। इस दिग्गज ने मुंबई इंडियंस को 4 बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था।

इस दिग्गज ने छोड़ा...- India TV Hindi
इस दिग्गज ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ Image Source : MUMBAI INDIANS TWITTER

Mumbai Indians: आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। एक दिग्गज अचानक टीम से अलग हो गया है। ये दिग्गज साल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ा था और 9 साल में टीम को 4 बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस ये बड़ा अपडेट दिया है। 

मुंबई इंडियंस की टीम से अलग हुआ ये दिग्गज

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच और इंटरनेशनल लीग टी20 टीम एमआई अमीरात के हेड के रूप में शेन बॉन्ड का सफल कार्यकाल खत्म हो गया है। अपनी पीढ़ी के महानतम गेंदबाजों में से एक शेन बॉन्ड ने 9 साल के बाद मुंबई इंडियंस से अलग होने का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा कि 2015 में शुरू हुआ शेन बॉन्ड का सफल कार्यकाल टीम के साथ 9 साल के बाद खत्म हो गया है, जिसमें मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी कोच और एमआई अमीरात के हेड कोच के रूप में 4 आईपीएल ट्रॉफी शामिल थीं।

शेन बॉन्ड ने टीम को भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

शेन बॉन्ड ने कहा कि मैं पिछले नौ सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने के अवसर के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैदान के अंदर और बाहर इतनी सारी बेहतरीन यादों के साथ यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे इतने सारे महान लोगों, खिलाड़ियों और स्टाफ दोनों के साथ काम करने और उनके साथ मजबूत रिश्ते बनाने का मौका मिला। मैं उन सभी को याद करूंगा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आखिर में एमआई पलटन को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप 2023 के बीच रोहित ने उठाया बड़ा कदम, IND vs BAN मैच में दिख सकता है बदलाव!

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले बड़ा अपडेट, फिट हुआ ये खिलाड़ी, टीम में भी हुई वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल