1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद खुश हुए मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित-बुमराह की तारीफ में कही ऐसी बात

जीत के बाद खुश हुए मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित-बुमराह की तारीफ में कही ऐसी बात

 Published : May 31, 2025 12:22 am IST,  Updated : May 31, 2025 12:22 am IST

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैच में 81 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला है।

हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : AP

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया और क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स की टीम से होगा। एलिमिनेटर में मुंबई के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के लिए रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की है।

रोहित ने पूरा टाइम लिया: हार्दिक 

जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि एक समय खेल बराबरी पर था। मुझे लगा कि दूसरी पारी में विकेट बेहतर हो गया। जॉनी बेयरस्टो ने जिस तरह से शुरुआत की, उसने हमारे लिए डेब्यू किया। मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने अपना पूरा समय लिया। उनकी बैटिंग शानदार थी। जब आप मैच देखते हैं, तो ये सभी अंतर मदद करते हैं।

बुमराह की तारीफ में खोला दिल

हार्दिक पांड्या ने कहा कि जिस तरह से जसप्रीत बुमराह आए और ओवर डाले। ग्लीसन और अश्विनी कुमार ने भी अच्छी बॉलिंग का नमूना पेश किया। हमने अपना धैर्य बनाए रखा। जब भी आपको लगे कि मैच हाथ से निकल रहा है, तो बस उसे (बुमराह) ले आओ। मैं बस स्कोरबोर्ड देख रहा था और मैंने सोचा कि अगर हम अंत में अतिरिक्त रन बना सकते हैं। अच्छी तरह से रिकवर करना बहुत महत्वपूर्ण है। अगले गेम का इंतजार है।

रोहित ने लगाया दमदार अर्धशतक

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। टीम के लिए रोहित शर्मा ने 81 रन बनाए। उन्होंने पारी की शुरुआत से ही दमदार बल्लेबाजी जारी रखी और 81 रन बनाए। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 47 रनों का योगदान दिया। अंत में हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 80 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल