इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरू होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं, जिसमें पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलेगी। मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन को लेकर अपनी तैयारियां काफी पहले से शुरू कर दी थी, जिसमें अब उसमें अधिकतर खिलाड़ी जो स्क्वाड का हिस्सा हैं वह भी जुड़ गए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं, जिनको खेलते देखने का सभी को इंतजार है। वहीं इसी को लेकर मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का बड़ा बयान भी सामने आया है और उन्होंने साफ कर दिया कि रोहित आईपीएल 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे।
महेला जयवर्धने ने एमआई जूनियर 2026 के फाइनल के दौरान रोहित शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने खुद को काफी बेहतर तरीके से मैनेज किया है, जिसमें वह अब पहले से कहीं अधिक फिट दिख रहे हैं। रोहित पिछले हफ्ते हमारे साथ जुड़ गए थे और अभी नेट सेशन में काफी शानदार लय में दिखाई दिए हैं। आईपीएल 2026 में हमें सिर्फ रोहित को बेहतर तरीके से संभालना है क्योंकि अभी भी उनका काफी प्रभाव टीम पर दिखता है। इसीलिए हमारी कोशिश इस बार उन्हें जितना अधिक हो सके मैदान पर रखने की रहने वाली है। पिछले सीजन में रोहित को कुछ चोटें लगी थी, जिसके चलते हमें उन्हें संभालना था। हालांकि इस बार ऐसा कुछ भी नहीं है।
अपने बयान में महेला जयवर्धने ने आगे कहा कि जब हम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किसी गेंदबाज को लाने का फैसला लेते हैं तो उस समय किस खिलाड़ी को बाहर करना है ये फैसला भी हमें काफी सोच-विचार कर लेना होगा। अगर आप देखें तो हमारे अधिकतर खिलाड़ी ऑलराउंडर जो गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में इस समय सिर्फ 2 खिलाड़ी जो ऑलराउंडर नहीं है वह रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं।
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं उनके फॉर्म में पिछले एक साल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसको लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर हम अधिक चिंतित नहीं हैं क्योंकि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और जब जरूरत होती है तो वह योगदान देते हैं। ये बात सही है कि निरंतरता होनी चाहिए और ये एक चीज है जिस पर सूर्या भी काम करना चाहेंगे। हालांकि उन्होंने जिस तरह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी की वह काफी शानदार थी।
ये भी पढ़ें
PSL 2026 पर मंडराया खतरा! इस देश ने जारी की पाकिस्तान न जाने की चेतावनी
PAK vs BAN: क्या गलत था सलमान आगा का रन आउट? MCC ने कर दिया साफ
संपादक की पसंद