1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Retention: मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, रोहित-हार्दिक का नाम शामिल

IPL Retention: मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, रोहित-हार्दिक का नाम शामिल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 31, 2024 05:32 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 05:35 pm IST

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक भी अनकैप्ड प्लेयर को अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं किया है।

IPL Retention Mumbai Indians- India TV Hindi
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम Image Source : PTI

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बेहद खराब रहा था। मुंबई इंडियन को पिछले सीजन काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। जिसके कारण टीम को काफी नुकसान हुआ। हालांकि नए सीजन के लिए टीम एक बार फिर से तैयार हो गई है और उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए अपने रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अगले सीजन को लेकर होने वाले मेगा प्लेयर्स ऑक्शन से पहले रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें चौंकाने वाला फैसला फ्रेंचाइजी की तरफ से देखने को मिला है। रोहित शर्मा के साथ हुए विवाद के कारण माना जा रहा था कि वह टीम का साथ छोड़ देंगे, लेकिन उन्हें रिटेन कर लिया गया है।

इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन

मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी बार साल 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था। जिसके बाद आगामी सीजन को लेकर उनके कोचिंग स्टाफ से लेकर सभी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम ने इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया है। जो फैंस के लिए किसी हैरानी से कम नहीं है। मुंबई इंडियंस की तरफ से मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट को देखा जाए तो उसमें उन्होंने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। उन्होंने एक भी अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन नहीं किया है।

कौन बनेगा कप्तान?

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब सवाल सबसे बड़ा यह है कि टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को दी जाएगी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2024 बेहद खराब रहा था और उनकी टीम 10वें यानी कि आखिरी स्थान पर रही थी। माना जा रहा है कि टीम इस सीजन अपने कप्तान को बदल सकती है। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि वह किसे कप्तान बनाए। मगर टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्या इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा एक बार फिर से कप्तानी संभालेंगे, यह होना काफी मुश्किल ही नजर आ रहा है।

मुंबई ने दिए इतने करोड़

जसप्रीत बुमराह (18 करोड़),  सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या  (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.3 करोड़) तिलक वर्मा (8 करोड़)

यह भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

IPL Retention Live Update: आज होगा खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला, 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट आएगी सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल