1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 से बाहर हुआ मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान; टीम में बदलाव

IPL 2024 से बाहर हुआ मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान; टीम में बदलाव

 Published : Apr 11, 2024 07:22 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 02:16 am IST

Mumbai Indians: IPL 2024 के बीच में ही मुंबई इंडियंस को अपने स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद बाहर हो गए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है।

Mumbai Indians Team- India TV Hindi
Mumbai Indians Team Image Source : IPL

Mumbai Indians Team: IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को मौजूदा सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चार में से तीन मुकाबले हारने पड़े हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया है। अब आईपीएल 2024 के बीच में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे। अब मुंबई इंडियंस की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। 

हार्विक देसाई की मुंबई की टीम में हुई एंट्री

मुंबई इंडियंस की टीम में विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया है। हार्विक ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दसाई ने प्रभावशाली खेल दिखाया है। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उसी टीम में शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, रियान पराग और अर्शदीप सिंह जैसे प्लेयर्स शामिल थे। 

IPL 2024 से बाहर हुए विष्णु विनोद

मुंबई इंडियंस के एक बयान में कहा गया है कि विष्णु विनोद को आईपीएल 2024 में चोट लग गई। इसी वजह से वह पूरे सीजन से बाहर गए। मुंबई इंडियंस की टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। उन्होंने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल 2023 में उन्होंने कुल तीन मैच ही खेले, जिसमें 37 रन बनाए। 

घरेलू क्रिकेट में दिखाया दम

हार्विक देसाई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया। जहां उन्होंने सात मैचों में 175 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएक्ट स्कोर 104 रन है। उन्होंने अभी तक 46 फर्स्ट क्लास मैचों में 2658 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक मौजूद हैं। इसके अलावा उन्होंने 40 लिस्ट-ए मैचों में 1341 रन बनाए हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें

IPL के बीच मोस्ट वांटेड हुआ ये खिलाड़ी, सुनील गावस्कर ने बताया नाम

LSG vs DC Pitch Report: कैसी होगी लखनऊ की पिच, बल्लेबाज और गेंदबाज, किसका होगा दबदबा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल