Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'यह समझदारी नहीं', टेस्ट मैच हारने के बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी; टीम के लिए बताई ये मुश्किल

'यह समझदारी नहीं', टेस्ट मैच हारने के बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी; टीम के लिए बताई ये मुश्किल

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Jun 28, 2025 12:45 pm IST, Updated : Jun 28, 2025 12:45 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश की टीम सिर्फ चार टेस्ट मैच ही जीत पाई।

नजमुल हसन शान्तो- India TV Hindi
Image Source : AP नजमुल हसन शान्तो

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच के साथ बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज गंवा दी थी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हर फॉर्मेट में अलग कप्तान समझदारी नहीं है।

नजमुल हसन ने कही ये बात

नजमुल हसन शान्तो ने कहा कि मैं अब टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान नहीं रहना चाहता हूं। मैंने टीम के अच्छे के लिए यह फैसला लिया है और मुझे लगता है कि इससे टीम को मदद मिलेगी। मैं पिछले कुछ समय से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं। मुझे लगता है कि तीन अलग-अलग कप्तान तीन फॉर्मेट में समझदारी नहीं है। मुझे नहीं पता है कि बोर्ड इस बारे में क्या सोचेगा। मैं उनके हर फैसले का समर्थन करूंगा। यह मेरा पर्सनल फैसला है। मुझे लगता है कि टीम के लिए तीन अलग-अलग कप्तानों से निपटना मुश्किल होगा।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लिटन दास हैं बांग्लादेश के कप्तान

नजमुल हसन शान्तो बांग्लादेश के वनडे टीम के कप्तान भी थे। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह मेहदी हसन मिराज को कप्तान बना दिया था। ऐसा माना जा रहा था कि वह वनडे के कैप्टन बने रहना चाहते थे। जबकि टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी उन्होंने अपनी इच्छा से छोड़ी थी और उनकी जगह लिटन दास कप्तान बने थे। अगर नजमुल बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान बने रहते, तो बांग्लादेश के पास हर फॉर्मेट में अलग कप्तान हो जाता।

नजमुल ने 14 टेस्ट मैचों में की बांग्लादेश की कप्तानी

नजमुल हसन शान्तो ने बांग्लादेश की टीम के लिए कुल 14 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने सिर्फ चार में जीत हासिल की और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा। जबकि एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर पर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी, तब कप्तानी की जिम्मेदारी नजमुल के पास ही थी।

बांग्लादेश के लिए खेले तीनों फॉर्मेट

नजमुल हसन शान्तो ने बांग्लादेश की टीम के लिए 37 टेस्ट मैचों में कुल 2189 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से  7 शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 1565 रन दर्ज थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने कुल 987 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:

WTC 2025-27 Points Table: बांग्लादेश को हराकर इस नंबर पर पहुंचा श्रीलंका, टॉप पर है इस टीम का कब्जा

इस खिलाड़ी के दम पर श्रीलंका ने जीती सीरीज, बना डाले इतने रन; मिले दो बड़े अवॉर्ड

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement