Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी, WTC फाइनल से पहले नाथन लियोन ने अपनी टीम को चेताया

साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी, WTC फाइनल से पहले नाथन लियोन ने अपनी टीम को चेताया

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Jun 07, 2025 05:08 pm IST, Updated : Jun 07, 2025 05:08 pm IST

WTC Final 2023-25: लॉर्ड्स के मैदान पर 11 से 15 जून तक साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कंगारू टीम के अनुभवी खिलाड़ी नाथन लियोन ने अफ्रीकी टीम की बल्लेबाज लाइनअप को लेकर अपनी टीम को चेताया है।

Nathan Lyon- India TV Hindi
Image Source : GETTY नाथन लियोन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून तक लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें लंदन पहुंच चुकी हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन उन्हीं के अनुभवी खिलाड़ी नाथन लियोन ने अपनी टीम को अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर चेताया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने डब्ल्यूटीसी के तीसरे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

हमारे सामने अलग तरह के चुनौती होगी

नाथन लियोन ने आईसीसी को दिए अपने बयान में कहा "डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा साल 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले कुछ खिलाड़ी इस फाइनल मुकाबले में भी हमारी टीम का हिस्सा हैं और उनका अनुभव जरूर सभी के लिए काम आने वाला है। ये अनुभव हमें बड़े मैचों के दबाव को किस तरह से संभालना है उसमें काफी काम आता है जो हमारे लिए काफी जरूरी है। हालांकि जब आप मैदान में उतर जाते है तो पहले क्या किया है इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में कुछ वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं और जाहिर है कि उनके पास अविश्वसनीय गेंदबाजी लाइनअप भी है।"

ये मुकाबला वर्ल्ड क्रिकेट की 2 सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग अटैक के बीच

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के पास काफी शानदार तेज गेंदबाज मौजूद हैं जिनका सामना इंग्लैंड के हालात में करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में नाथन लियोन ने इसके लेकर भी अपने दिए बयान में कहा "यह मैच ड्यूक गेंद से इंग्लैंड की परिस्थितियों में होगा। दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग अटैक एक-दूसरे के सामने होंगे। यह इस मुकाबले को और रोमांचक बनायेगा। ऐसे में यह बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं।" बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में नाथन लियोन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 24 के औसत से 66 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

French Open 2025: नोवाक जोकोविच को मिली करारी हार, इस खिलाड़ी ने फाइनल में मारी एंट्री; तोड़ा खिताब का सपना

Bengaluru Stampede: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के 2 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, पद छोड़ने की वजह भी बताई

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement