1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'हाथ मिलाते वक्त विराट ने...; महीनों बाद नवीन उल हक ने किया लड़ाई का सबसे बड़ा खुलासा

'हाथ मिलाते वक्त विराट ने...; महीनों बाद नवीन उल हक ने किया लड़ाई का सबसे बड़ा खुलासा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jun 15, 2023 10:28 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 10:28 pm IST

आईपीएल 2023 के बाद नवीन उल हक ने विराट कोहली के साथ अपनी लड़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Naveen Ul Haq, Virat Kohli- India TV Hindi
Naveen Ul Haq, Virat Kohli Image Source : IPL

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 1 मई को हुए मुकाबले के बाद मैदान पर भीषण घमासान देखने को मिला था। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की लखनऊ के तेज गेंदबाज नवीन उल हक से गहमागहमी हो गई थी। इसके बाद लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर भी इस विवाद में कूद पड़े थे। ये मामला आईपीएल के 16वें सीजन में सबसे ज्यादा विवाद से भरा रहा। आईपीएल खत्म होने के बाद भी ये विवाद अभी थमा नहीं है। बता दें कि नवीन ने विराट को लेकर अब एक बड़ा बयान दिया है।

नवीन ने किया बड़ा खुलासा

एलएसजी के गेंदबाज नवीन ने लड़ाई पर एक बड़ा दावा किया। नवीन ने कहा कि लड़ाई की शुरुआत उन्होंने नहीं की थी बल्कि कोहली ने ही मैच खत्म होने के बाद लड़ाई शुरू की थी। नवीन ने बीबीसी से कहा कि उन्हें मैच के दौरान और उसके बाद ये सब नहीं कहना चाहिए था। मैंने लड़ाई शुरू नहीं की। मैच के बाद जब हम हाथ मिला रहे थे तो विराट कोहली ने लड़ाई शुरू कर दी।

विराट पर डाली सारी गलती

उन्होंने यह भी बताया कि कि जुर्माने को देखकर कोई भी यह समझ सकता है कि विवाद किसने शुरू किया। नवीन पर जहां उनकी मैच फीस का आधा जुर्माना लगाया गया था, वहीं कोहली पर उनकी फीस का 100% जुर्माना लगाया गया था। अफगानिस्तान के गेंदबाज ने कहा कि जब आप जुर्माने को देखेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि लड़ाई किसने शुरू की थी।

मैं नहीं करता किसी को स्लेज- नवीन

नवीन ने यह भी कहा कि वह आमतौर पर किसी को स्लेज नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि मैं आमतौर पर किसी को स्लेज नहीं करता हूं और अगर मैं ऐसा करता भी हूं तो मैं बल्लेबाजों से तभी कहूंगा जब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं क्योंकि मैं एक गेंदबाज हूं। उस मैच में, मैंने कुछ भी नहीं बोला था। एक शब्द भी नहीं।

क्या था पूरा मामला?

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 1 मई को हुए मुकाबले के बाद मैदान पर भीषण घमासान देखने को मिला था। विराट कोहली की अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक से गहमागहमी हो गई थी। इसके बाद लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर भी इस विवाद में कूद पड़े थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल