Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी खबर, T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच कनाडा के पूर्व कप्तान ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

बड़ी खबर, T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच कनाडा के पूर्व कप्तान ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 18, 2026 12:45 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 12:53 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। कनाडा के पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Canada- India TV Hindi
Image Source : AFP नवनीत धालीवाल

Navneet Dhaliwal to retire from international cricket: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की टीम का सफर खत्म होते ही एक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 साल के बल्लेबाज धालीवाल 19 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। न्यूजीलैंड से हार के बाद कनाडा की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके तुरंत बाद धालीवाल ने साफ कर दिया कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाने वाला मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने टूर्नामेंट में आने से पहले ही ले लिया था। बता दें, T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को पहली जीत नसीब हुई है। अब तक खेले अपने तीनों मैचों में टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

रिकॉर्ड और यादगार पल

साल 1988 में चंड़ीगढ़ में जन्में नवनीत कई साल पहले कनाडा शिफ्ट हो गए, जहां उनका इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने का सपना साकार हुआ। साल 2015 में इंटरनेशनल करियर शुरू करने वाले धालीवाल कनाडा के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 48 T20I मैचों की 46 पारियों में उन्होंने 32.62 के औसत और 129.20 के स्ट्राइक रेट से 1305 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 29 T20I और चार ODI मैचों में कनाडा की कप्तानी की और उनकी कप्तानी में टीम ने 21 T20 मुकाबले जीते। 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना और वर्ल्ड कप के पहले मैच में 44 गेंदों पर 61 रन की पारी खेलना उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक रहा।

अब कोचिंग में आजमाएंगे हाथ 

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धालीवाल जमीनी स्तर पर कोचिंग में उतरना चाहते हैं। उनका लक्ष्य अब युवाओं के साथ काम करना है। नवनीत धालीवाल का संन्यास कनाडा क्रिकेट में एक युग का अंत है, लेकिन साथ ही नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है। अब कनाडा की युवा टीम पर उनके सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें:

भारत की सरजमीं पर दिखेगा विदेशी लीग का जलवा! जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

सिर्फ 5 साल में कैसे रसातल में पहुंची 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, ये रही सबसे बड़ी वजह

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement