1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, 22 साल की गेंदबाज को पहली बार मिली जगह

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, 22 साल की गेंदबाज को पहली बार मिली जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 24, 2026 08:19 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 10:46 am IST

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 29 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

New Zealand Cricket- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : X@NZC

साउथ अफ्रीका की महिला टीम 29 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम ने इस सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड में 22 साल के तेज गेंदबाज केली नाइट को शामिल किया है। नाइट को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

डोमेस्टिक क्रिकेट में केली नाइट का प्रदर्शन रहा है शानदार

2023 U19 टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुकी नाइट का प्रदर्शन डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार रहा था। उसके आधार पर उन्हें वनडे टीम में जगह मिली। सुपर स्मैश 2025-26 में उन्होंने नॉर्दर्न ब्रेव के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था।

डोमेस्टिक क्रिकेट में 50 ओवर के मैचों में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने नॉर्दर्न ब्रेव को उनका पहला हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड खिताब जीतने में मदद की। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 17 विकेट लिए और अपनी टीम के लिए दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने फाइनल में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए थे। अब देखना ये होगा कि वह अपनी पहली वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती हैं।

केली नाइट को टीम में शामिल करने पर हेड कोच का बड़ा बयान

न्यूजीलैंड महिला टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने टीम में केली को शामिल किए जाने को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि केली को वनडे टीम में चुना गया है। उन्होंने कहा कि केली के पास अच्छी रफ्तार और गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण है। साथ ही, वह नियमित तौर पर शॉर्ट बॉल फेंककर बल्लेबाज को मुश्किल में डालती हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनके पास इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार, 29 मार्च को खेला जाना है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: एमी केर (कप्तान), सूज़ी बेट्स, फ़्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, जेस केर, केली नाइट, रोजमेरी मेयर, नैन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प

यह भी पढ़ें

क्या जसप्रीत बुमराह भी हैं चोटिल? आईपीएल 2026 से पहले खास जगह पहुंचा धाकड़ गेंदबाज

पंजाब किंग्स के प्लेयर्स को कोच रिकी पोंटिंग ने दिया गुरुमंत्र, ट्रॉफी जीतने के लिए अपनाना होगा ये फार्मूला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल