1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेलेक्टर्स ने किया T20 स्क्वाड का ऐलान, इन 2 प्लेयर्स की टीम में करवाई गई वापसी

सेलेक्टर्स ने किया T20 स्क्वाड का ऐलान, इन 2 प्लेयर्स की टीम में करवाई गई वापसी

 Published : Nov 02, 2025 01:57 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 01:58 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। स्क्वाड में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है।

Mitchell Santner- India TV Hindi
मिचेल सेंटनर और काइल जेमीसन Image Source : AP

New Zealand T20 Squad: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों की तैयारी के लिए यह सीरीज बहुत ही अहम है। अब इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल सेंटनर को मिली है। इस सीरीज से पहले ही कीवी टीम के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन ने T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब उनके संन्यास लेते ही स्क्वाड में काइल जैमीसन और ईश सोढ़ी की वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड की टीम में दो प्लेयर्स की हुई वापसी

तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी लंबे समय से न्यूजीलैंड की टी20 टीम से बाहर चल रहे थे। जैमीसन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और सोढ़ी आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। अब इन दोनों बेहतरीन प्लेयर्स की वापसी हुई है। ये दोनों प्लेयर्स टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

डेवोन कॉन्वे को भी मिला है मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल जैसे प्लेयर्स को चांस दिया गया है। इन प्लेयर्स पर ही रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी तरफ गेंदबाजी आक्रामण में कप्तान मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, काइनल जैमीसन जैसे बॉलर्स शामिल हैं।

न्यूजीलैंड का पलड़ा है भारी

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 11 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 7 में वेस्टइंडीज की टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में न्यूजीलैंड का T20I क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पलड़ा भारी है।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: 

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल