1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. New Zealand tour of Pakistan: न्यूजीलैंड की टीम दो बार जाएगी पाकिस्तान, खेलेगी 2 टेस्ट, 5 टी20 और 8 वनडे मैच

New Zealand tour of Pakistan: न्यूजीलैंड की टीम दो बार जाएगी पाकिस्तान, खेलेगी 2 टेस्ट, 5 टी20 और 8 वनडे मैच

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Oct 10, 2022 11:58 am IST,  Updated : Oct 10, 2022 12:25 pm IST

New Zealand tour of Pakistan: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दो बार में करेगी पाकिस्तान का दौरा।

New Zealand tour of Pakistan, nz vs pak- India TV Hindi
New Zealand tour of Pakistan Image Source : GETTY

Highlights

  • न्यूजीलैंड ने 2021 में रद्द किया था दौरा
  • 2022-2023 में दो बार करेगी पाकिस्तान का दौरा
  • 2 टेस्ट, 8 वनडे और 5 टी20 की होगी सीरीज

New Zealand tour of Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि न्यूजीलैंड की टीम दो बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड की टीम इस साल के अंत में पाकिस्तान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच और फिर 3 वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद अगले साल अप्रैल-मई में वह एक बार फिर से सीमित ओवर की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी।

पीसीबी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड की टीम सबसे पहले 27 दिसंबर से 8 जनवरी 2022 तक पाकिस्तान में दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद वह 11-15 जनवरी 2023 तक 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। कीवी टीम उसके बाद अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा पाकिस्तान जाएगी और वहां 13 अप्रैल से 7 मई 2023 तक पांच टी20 और 5 ही वनडे मैच भी खेलेगी।

दो टेस्ट मैच की सीरीज

शेड्यूल के मुताबिक पहला टेस्ट मैच 27-31 दिसंबर तक कराची में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट 4-8 जनवरी तक मुल्तान में होगा। वहीं पहले दौरे पर 11-15 जनवरी तक कराची में 3 वनडे भी खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरे दौरे के दौरान रावलपिंडी और लाहौर में कुल 5 वनडे और कराची-लाहौर में 5 टी20 होंगे।

2021 में न्यूजीलैंड ने रद्द किया था पाकिस्तान का दौरा

दरअसल न्यूजीलैंड की टीम 2021 में रद्द हुए पाकिस्तान दौरे को पूरा करने के लिए अगले 2022-23 में दो बार वहां का दौरा करेगी। गौरतलब है कि कीवियों ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का दौरा किया था। लेकिन सीरीज के पहले मैच के शुरू होने से पहले वह सुरक्षा का हवाला देकर पाकिस्तान छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने वहां दोबारा जाने का आश्वासन दिया था।

टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम दौरा

बता दें कि गत विजेता न्यूजीलैंड इस वक्त आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान की टीम पांचवें नंबर पर काबिज है। वहीं अगले साल 2023 में भारत में आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई करने के लिहाज से जरूरी आईसीसी सुपर लीग के प्वाइट्स टेबल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रमश: चौथे और छठे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल