1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने अपने घर में इंग्लैंड के बैजबॉल का बजाया बैंड, 17 साल का सूखा किया खत्म

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने अपने घर में इंग्लैंड के बैजबॉल का बजाया बैंड, 17 साल का सूखा किया खत्म

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 29, 2025 12:58 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 12:58 pm IST

NZ vs ENG: हैमिल्टन में खेले गए दूसरे ODI मैच में मेहमान इंग्लैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर ODI सीरीज पर कब्जा कर लिया।

NZ vs ENG- India TV Hindi
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

NZ vs ENG: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड दौरे का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया था। इंग्लैंड ने 3 मैचों की T20I सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी क्योंकि सीरीज के 2 मुकाबले बारिश में धुल गए थे। हालांकि, इंग्लैंड T20I सीरीज की सफलता को ODI सीरीज में नहीं दोहरा सकी। मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले 2 मैच अपने नाम करते हुए ODI सीरीज अपने नाम कर ली।

हैमिल्टन में खेले गए दूसरे ODI में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम सिर्फ 175 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के शानदार अर्धशतक के दम पर 34वें ओवर में 176 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले कीवी टीम ने बे ओवल में खेले गए पहले ODI मैच में इंग्लिश टीम को 4 विकेट से हराया था। अब ODI सीरीज में लगातार 2 मैच जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है।

17 साल का सूखा खत्म 

दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 12 साल बाद ODI सीरीज में जीत मिली है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बाइलेटरल ODI सीरीज 2013 में घर के बाहर जीती थी। यही नहीं, कीवी टीम ने अपने घर में 17 साल के लंबे सूखे को भी समाप्त कर दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड ने साल 2008 के बाद अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज जीतने का बड़ा कारनामा किया है।

इंग्लैंड के बैजबॉल का बजा ढोल

दूसरी तरफ इस करारी हार ने 2019 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम की पोल खोलकर रख दी है। एक समय ODI की सबसे मजबूत मानी जाने वाली इंग्लैंड की टीम अब बेहद खराब दौर से गुजर रही है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद से टीम जीत के लिए तरस गई है। बता दें, वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लिश टीम ने कुल 25 मैच खेले हैं और सिर्फ 8 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 17 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।उन्होंने इस दौरान सात में से 6 बाइलेटरल सीरीज हारीं और चैंपियंस ट्रॉफी में तीन मैचों में तीन हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही।

यह भी पढ़ें:

दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मिली सर की उपाधि, 6 साल बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान

VIDEO: बाबर आजम हुए डक पर आउट, 30 यार्ड भी नहीं पार करा सके गेंद, इस तरह गंवा दिया अपना विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल