1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल की कप्तानी में इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी, पहली बार मिला ODI में खेलने का मौका

शुभमन गिल की कप्तानी में इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी, पहली बार मिला ODI में खेलने का मौका

 Published : Oct 19, 2025 08:48 am IST,  Updated : Oct 19, 2025 09:57 am IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है और उन्होंने नितीश रेड्डी को डेब्यू करने का मौका दिया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : PTI

India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्टार ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को शामिल किया गया है। इसी के साथ उनका वनडे में डेब्यू हो गया है।

नितीश रेड्डी को मिला वनडे में डेब्यू का मौका

नितीश रेड्डी ने पिछले कुछ समय से कमाल का प्रदर्शन किया था और अब उन्हें शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है। नितीश ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैचों में कुल 386 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर एक शतक भी दर्ज है। इसके अलावा 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 90 रन भी दर्ज हैं। 

नितीश निचले क्रम पर उतरकर बेहतरीन बैटिंग करने में माहिर हैं । इसके अलावा वह दमदार गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने अभी तक टेस्ट में 8 विकेट और T20I क्रिकेट में कुल तीन विकेट झटके हैं। नितीश को जब भी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है। उन्होंने उसे दोनों हाथों से भुनाया है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कही ये बात

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करने चाहते थे, लेकिन हम मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं। प्रैक्टिस सेशन हमेशा से ही मददगार साबित होते हैं। हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। नितीश रेड्डी अपना डेब्यू कर रहे हैं। हम तीन फास्ट बॉलर्स और तीन ऑलराउंडर्स के साथ उतर रहे हैं।

कुलदीप यादव को नहीं मिल पाया मौका

कप्तान शुभमन गिल ने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है। टीम में वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी को मौका मिला है। इसी वजह से कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है। क्योंकि उनका बल्लेबाजी पक्ष कमजोर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की जगह लेगी ये टीम, हुआ ऐलान; जानें पूरा शेड्यूल

इस शख्स की दुल्हनियां बनने जा रही हैं स्मृति मंधाना, होने वाले पति ने दिया खास अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल