1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस शख्स की दुल्हनियां बनने जा रही हैं स्मृति मंधाना, होने वाले पति ने दिया खास अपडेट

इस शख्स की दुल्हनियां बनने जा रही हैं स्मृति मंधाना, होने वाले पति ने दिया खास अपडेट

 Published : Oct 19, 2025 07:56 am IST,  Updated : Oct 19, 2025 07:58 am IST

भारतीय टीम की स्टार क्रिकेट स्मृति मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इसकी जानकारी उनके लंबे समय से बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने दी है।

smriti mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल Image Source : PALASH_MUCHHAL/SMRITI MANDHANA INSTAGRAM

स्मृति मंधाना की गिनती भारत के बेहतरीन क्रिकेटर्स में होती है और उन्होंने अपने दम पर कई मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई है। उनके पास वह काबिलियित है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकती हैं। अब वह जल्दी ही संगीतकार और निर्देशक पलाश मुच्छल से शादी करेंगी और इस बारे में पलाश का बयान भी सामने आया है।

शादी के लिए पलाश मुच्छल ने कही ऐसी बात

स्मृति मंधाना इस समय भारतीय टीम के साथ महिला वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा ले रही हैं, जहां भारत का सामना इंग्लैंड से 19 अक्टूबर को होना है। अब इसके पहले ही पलाश मुच्छल ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह जल्दी ही शादी करने वाले हैं। स्मृति मंधाना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा वह जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी। बस इतना ही कहना चाहता हूं। मैंने आपको हेडलाइन दे दी है।

पलाश मुच्छल ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

पलाश मुच्छल ने भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के साथ हैं। हम हमेशा यही चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम हर मैच जीते। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मैच को जीतना बहुत ही जरूरी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में मंधाना लगा चुकी हैं 16 शतक

स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुकी हैं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 7 टेस्ट में 629 रन, 112 वनडे मैचों में 5022 रन और 153 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 3982 रन बनाए हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर कुल मिलाकर 16 शतक दर्ज हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अभी तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और दो हारे हैं। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.682 है। इस समय वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है।

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड कप में एक और मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, इस टीम को मिली सेमीफाइनल में एंट्री

सचिन और विराट वाले क्लब में शामिल होंगे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरते ही दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होगा नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल