1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, अब आईपीएल की तरह वहां भी होगी T20 लीग की शुरुआत

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, अब आईपीएल की तरह वहां भी होगी T20 लीग की शुरुआत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 23, 2026 09:31 am IST,  Updated : Mar 23, 2026 10:12 am IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 सर्किट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने अपनी नई फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग 'NZ20' शुरू करने का मन बना लिया है।

Super Smash- India TV Hindi
सुपर स्मैश Image Source : X@SUPERSMASHNZ

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अपने घरेलू टी20 लीग को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दुनिया के तमाम बड़े क्रिकेट बोर्ड्स की तरह वो भी एक नए लीग की शुरुआत करने जा रहे हैं। टी20 क्रिकेट में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड बोर्ड ने ये कदम उठाया है। बोर्ड ने फैसला किया है कि वह अपनी नई फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग 'NZ20' को घरेलू क्रिकेट में प्राथमिकता देगी। यह फैसला न्यूजीलैंड में क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए लिया गया है। इससे आने वाले दिनों में न्यूजीलैंड के घरेलू और युवा क्रिकेटर्स को काफी फायदा मिलेगा।

21 साल से न्यूजीलैंड में खेला जा रहा है सुपर स्मैश टूर्नामेंट

पिछले 21 साल से न्यूजीलैंड में टी20 क्रिकेट के रूप में सुपर स्मैश टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन टी20 क्रिकेट हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है और आईपीएल (IPL) जैसी लीगों की सफलता को देखते हुए बोर्ड ने अब दो दशक के बाद बदलाव का मन बनाया है। NZC बोर्ड की चेयरपर्सन डायना पुकेतापु-लिंडन ने साफ तौर पर कहा कि बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया की 'बिग बैश लीग' (BBL) में विस्तार करने और अपनी खुद की 'NZ20' लीग शुरू करने के लिए काफी चर्चा की है। इसी वजह से बोर्ड ने घरेलू पहचान को बनाए रखने और उसे नया रूप देने के लिए NZ20 को शुरू करने का मन बनाया है।

डायना पुकेतापु-लिंडन ने इस मामले को लेकर ये भी कहा कि यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक रोमांचक समय है। हम एक ऐसा परिणाम चाहते हैं जो यहां के खेल के हितों की सबसे अच्छी सेवा करे। बोर्ड का मानना है कि NZ20 लीग न केवल आर्थिक रूप से बोर्ड को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि युवा क्रिकेटरों को भी अपना प्रतिभा दिखाने के लिए वर्ल्ड क्लास मंच प्रदान करेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ब्रांड वैल्यू में हुआ इजाफा

हालांकि इस मामले पर अभी आधिकारिक फैसला आना बाकी है। बोर्ड की पहली प्राथमिकता इस वक्त अब पूरी तरह से NZ20 के लिए लाइसेंस लेने पर है। डेलॉयट (Deloitte) की रिपोर्ट और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ परामर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि न्यूजीलैंड के पास अपनी एक मजबूत ग्लोबल ब्रांड वैल्यू है। खासकर जब से न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन का खिताब जीता है और मेंस टीम ने हर फॉर्मेट में निरंतरता के साथ प्रदर्शन करना शुरू किया है उसके बाद से न्यूजीलैंड की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें

IPL के किस सीजन में अभी तक लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के, 2025 में बना था एक नया रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने बताया अपनी सफलता का राज, अब MI को छठी बार बनाना चाहते हैं चैंपियन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल