1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2023: हार के बाद बढ़ी बांग्लादेश की मुश्किलें, कप्तान शाकिब अल हसन हुए चोटिल

World Cup 2023: हार के बाद बढ़ी बांग्लादेश की मुश्किलें, कप्तान शाकिब अल हसन हुए चोटिल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 14, 2023 06:52 am IST,  Updated : Oct 14, 2023 06:52 am IST

NZ vs BAN: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा वहीं मैच के बाद कप्तान शाकिब अल हसन बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने की वजह से स्कैन कराने गए थे। इस वजह से आगामी मैचों में खेलने पर अब संशय की स्थिति बन गई है।

Shakib Al Hasan- India TV Hindi
शाकिब अल हसन Image Source : PTI

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी देखने को मिला और उन्होंने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड टीम की यह इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत थी और वह इस समय प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम की हार के बाद और मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिसमें शाकिब बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने की वजह से मैच के बाद स्कैन कराने गए थे। ऐसे में उनके आगामी मैचों से बाहर रहने का भी खतरा मंडरा रहा है।

नजमुल हुसैन ने दी शाकिब के बारे में जानकारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद मैच प्रजेंटेशन में कप्तान शाकिब अल हसन की जगह पर आए नजमुल हुसैन शांतो ने बताया कि शाकिब बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने की वजह से स्कैन कराने गए हुए हैं। बता दें कि इस मैच में शाकिब ने बांग्लादेश की पारी को संभालने काफी अहम भूमिका निभाई। शाकिब ने 51 गेंदों का सामना करते हुए कुल 40 रन बनाए जिसकी वजह से बांग्लादेश की टीम इस मैच में 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 245 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी।

शाकिब अल हसन इस मैच में उस समय चोटिल गए जब बांग्लादेश की पारी के 29वें ओवर में वह एक रन पूरा करने के प्रयास में दौड़े थे। इसके बाद उनकी जांघों में खिंचाव की समस्या देखने को मिली हालांकि मैदान पर तुरंत फीजियो और डॉक्टर लेकिन शाकिब दर्द में उसके बावजूद भी देखे गए।

हमने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

इस मुकाबले में हार के बाद बांग्लादेश की तरफ से शाकिब की जगह पर आए नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि हमने इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान अच्छी शुरुआत नहीं की। यहां तक कि पिछले मैच में भी शुरुआती से 10 से 15 ओवर हमने काफी खराब प्रदर्शन किया। यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था। नई गेंद के साथ जरूर थोड़ा उछाल था लेकिन हमें जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत है। हमें पहले 10 से 15 ओवरों के दौरान संभलकर बल्लेबाजी करने चाहिए और उसके बाद आक्रामक रुख देखना होगा। हमारे तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जो एक अभी तक का टीम के लिए सबसे बड़ा सुधार है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अहमदाबाद के मौसम पर आया ये अपडेट

ODI World Cup 2023: केन विलियमसन फिर हुए चोटिल, न्यूजीलैंड के उपर मंडराया खतरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल