1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत का ODI वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतना लगभग तय! इन 5 कारणों से बने साल 2011 जैसे समीकरण

भारत का ODI वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतना लगभग तय! इन 5 कारणों से बने साल 2011 जैसे समीकरण

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 17, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 01:28 pm IST

ODI वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत की धरती पर हो रहा है। टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत सकती है।

Team India- India TV Hindi
Team India And MS Dhoni Image Source : GETTY

ODI World Cup 2023: ODI वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से होगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। भारत ने दो बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था। वहीं, 5 कारण ऐसे हैं, जिनसे टीम इंडिया का इस बार खिताब जीतना पक्का लग रहा है। 

1. CSK ने जीता है खिताब 

IPL 2011 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आरसीबी को हराकर जीता था। आईपीएल 2011 में सीएसके की टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए पहला क्वालीफायर जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार IPL 2023 का खिताब सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीता है। वहीं, सीएसके की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रही थी और सीधे क्वालीफायर जीतकर फाइनल में पहुंची थी। 

2. क्वालीफायर में हारी मुंबई 

IPL 2011 में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी, लेकिन क्वालीफयर-2 में टीम को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। फिर क्वालीफायर-2 में मुंबई को गुजरात टाइटंस से हार झेलनी पड़ी। 

3. इंग्लैंड ने जीता टी20 वर्ल्ड कप खिताब

वनडे वर्ल्ड कप 2011 का आयोजन भारत की धरती पर हुआ था। इससे एक साल पहले ही इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 का खिताब जीता था। इस बार भी इंग्लैंड ने एक साल पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब पाकिस्तान को हराकर जीता है। 

4. नीदरलैंड्स ने किया क्वालीफाई 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए नीदरलैंड्स की टीम ने 12 साल बाद क्वालीफाई किया है। इससे पहले टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए साल 2011 में क्वालीफाई किया था, तब वनडे वर्ल्ड कप भारत में हो रहा था। 

5. भारत की धरती पर हो रहा आयोजन 

ODI वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत की धरती पर हो रहा है। इसी वजह से टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। आखिरी बार 12 साल पहले वर्ल्ड कप भारत की धरती पर हुआ था, तब भी टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल