1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी लीग में बदला गया इस फ्रेंचाइजी का नाम, मुंबई इंडियंस से जुड़ा खास कनेक्शन

बड़ी लीग में बदला गया इस फ्रेंचाइजी का नाम, मुंबई इंडियंस से जुड़ा खास कनेक्शन

 Published : Dec 04, 2025 08:39 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 08:39 am IST

द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स फ्रेंचाइजी का नाम अब बदल दिया गया है। ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने पिछले पांच सालों में से तीन बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है और वह लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है।

Oval Invincibles- India TV Hindi
ओवल इनविंसिलबल्स की टीम Image Source : @RIL_UPDATES X

भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने बुधवार को ‘द हंड्रेड’ में अपनी साझेदारी की घोषणा की और इस टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स फ्रेंचाइजी का नाम बदलकर मुंबई इंडियंस लंदन कर दिया। यह घोषणा हालांकि औपचारिकता मात्र थी। दोनों पक्षों के लिए इसे सार्वजनिक करने में थोड़ा समय लग गया। अधिकांश समझौते जुलाई में ही किए गए थे।

रिलायंस की ओवल इनविंसिबल्स फ्रेंचाइजी में हुई 49 प्रतिशत हिस्सेदारी 

दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ऐसा सौदा पूरा होने के बाद हुआ है। सौदे में फ्रेंचाइजी में रिलायंस का 49 प्रतिशत और सरे का 51 प्रतिशत हिस्सा है तथा मालिकाना हक इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से स्थानांतरित हो गया है। इसके अनुसार इस नई साझेदारी के तहत 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमें मुंबई इंडियंस लंदन के नाम से खेलेंगी।

ओवल इनविंसिबल्स ने जीते हैं 3 खिताब

‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स की टीम सबसे सफल टीमों में से एक है। जिसने पांच साल में 3 खिताब जीते हैं। आईपीएल की दिग्गज टीम मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस है और अब यह ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका की लीग में भी अपनी उपस्थिति फैला चुकी है। इनमें SA20 में केप टाउन, इंटरनेशनल लीग 20 में एमिरेट्स, मेजर लीग क्रिकेट में न्यूयॉर्क और डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस महिला टीम शामिल हैं।

आकाश अंबानी ने कही ये बात

मुंबई इंडियंस के को-ओनर आकाश अंबानी ने कहा कि हमें #OneFamily में MI लंदन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जो क्रिकेट फैंस को एकजुट करने, प्रतिभाओं को निखारने में हमारे सफर में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। इनविंसिबल्स का विजयी रिकॉर्ड और टीम वर्क MI के सिद्धांतों को पूरी तरह से दर्शाती है। हम सरे CCC में अपने सहयोगियों के साथ सहयोग करने और द हंड्रेड की सबसे सफल टीम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा

विशाखापत्तनम में इतने साल बाद खेलने उतरेगी टीम इंडिया, 6 साल से हो रहा जीत का इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल