1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा

 Published : Dec 04, 2025 06:57 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 08:04 am IST

अफ्रीकी टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 358 रन बनाने के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा। भारत के लिए बल्लेबाजों ने तो अच्छा किया, लेकिन गेंदबाजों के खराब खेल का खामियाजा टीम को हारकर चुकाना पड़ा।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाए और टीम 358 रनों के हिमालय जितने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद गेंदबाजों के खराब खेल की वजह से हार का सामना करना पड़ा।

कोहली और गायकवाड़ ने कर दी बड़ी साझेदारी

अफ्रीकी टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 14 रन ही बना सके। ऐसे में फिर विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली। इन दोनों प्लेयर्स ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 102 रन और गायकवाड़ ने 105 रनों की पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 43 गेंदों में कुल 66 रन बनाए।

सचिन तेंदुलकर हो गए पीछे

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 33वीं बार 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है, जो वनडे में किसी भी बल्लेबाज द्वारा की गई सबसे ज्यादा बार 150+ रनों की साझेदारी है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने वनडे में 32 बार 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी की थी। अब कोहली उन्हें पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

गायकवाड़ ने लगाया वनडे क्रिकेट का पहला शतक

विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट का 53वां शतक लगाया और अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 93 गेंदों में कुल 102 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल रहे। गायकवाड़ के वनडे करियर का यह पहला ही शतक है।

यह भी पढ़ें:

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हुआ ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिली जगह, 34 साल की प्लेयर का कटा पत्ता

IND vs SA: दूसरे वनडे मैच में हार के बाद कप्तान राहुल ने बताई कहां हुई गलती, इस वजह खुद को भी कोसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल