Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुपर किंग्स की टीम हुई टूर्नामेंट से बाहर, पार्ल रॉयल्स पहुंची क्वालीफायर-2 में, अब सनराइजर्स की टीम से होगा मुकाबला

सुपर किंग्स की टीम हुई टूर्नामेंट से बाहर, पार्ल रॉयल्स पहुंची क्वालीफायर-2 में, अब सनराइजर्स की टीम से होगा मुकाबला

Written By: Hitesh Jha Published : Jan 23, 2026 07:36 am IST, Updated : Jan 23, 2026 07:39 am IST

SA20 2025-26 Eliminator: एसए20 2025-26 के एलिमिनेटर मुकाबले में लुआन-ड्री प्रिटोरियस की तूफानी पारी के दम पर पार्ल रॉयल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को हराया। इसके साथ ही सुपर किंग्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Parl Royals & Sunrisers Eastern Cape- India TV Hindi
Image Source : X@SA20_LEAGUE पार्ल रॉयल्स & सनराइजर्स ईस्टर्न केप

SA20 2025-26 का टूर्नामेंट अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट में अब प्लेऑफ के मुकाबले खेले जा रहे हैं। SA20 के जारी सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला 22 जनवरी को खेला गया, जहां पार्ल रॉयल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 36 रनों से हराया। इसके साथ ही जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम SA20 के जारी सीजन से बाहर हो गई है। वहीं पार्ल रॉयल्स की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंचने में कामयाब रही है।

सनराइजर्स की टीम से होगा पार्ल रॉयल्स का मुकाबला

SA20 में अब सिर्फ दो मैच बचे हुए हैं। 23 जनवरी को जारी सीजन का दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा, जहां सनराइजर्स ईस्टर्न केप का सामने पार्ल रॉयल्स से होगा। ये मैच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम ये मुकाबला खेलेगी, वो फाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम के लिए यह टूर्नामेंट यहीं खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। खिताबी मुकाबला 25 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

सनराइजर्स की टीम पहले और दूसरे सीजन की चैंपियन रही है, वहीं तीसरे सीजन में वह रनर्स अप रही थी। पार्ल रॉयल्स अगर सनराइजर्स को हराने में कामयाब होती है तो वह पहली बार इस लीग के फाइनल में पहुंच जाएगी। पिछले सीजन में टीम तीसरे स्थान पर रही थी। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है। लेकिन इस सीजन मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही।

SA20: एलिमिनेटर मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स को मिली हार

एलिमिनेटर मुकाबले में पार्ल रॉयल्स की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए। ओपनर लुआन ड्री प्रिटोरियस ने 34 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के लगाए। डैन लॉरेंस ने 36 और सिकंदर रजा ने 35 रन बनाए। सुपर किंग्स की ओर से वियान मुल्डर ने 2 विकेट हासिल किए। 211 रन के टारगेट के जवाब में सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही। उसके चार विकेट सिर्फ 40 रन के स्कोर पर गिर गए। नील टिमर्स 8, रिवाल्डो मूनसामी 3, मैथ्यू डिविलियर्स 0 और लियूस डु पूली 10 रन बनाकर आउट हुए। सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी। कप्तान जेम्स विंस ने 47 रन बनाए। पार्ल रॉयल्स के लिए हार्डस विलजोन ने 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम की इज्जत बचाने के लिए PCB को आना पड़ा आगे, पाकिस्तानी बोर्ड ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

ICC ने दिया अल्टीमेटम तो बुलाई गई बांग्लादेश खिलाड़ियों की आपात बैठक, खेल सलाहाकार भी रहेंगे मौजूद

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement