1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN: बारिश के कारण पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच हुआ रद्द, टॉस तक नहीं हो पाया

PAK vs BAN: बारिश के कारण पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच हुआ रद्द, टॉस तक नहीं हो पाया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 27, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 04:29 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया है। एक भी गेंद फेंके बिना ही इस मैच को रद्द कर दिया गया।

PAK vs BAN- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश Image Source : AP

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बारिश की वजह से नहीं हो पाया। इस मैच में टॉस तक नहीं हुआ है। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अभियान बिना किसी जीत के समाप्त हो गया। मौजूदा टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए में शामिल थी और वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं जीत पाई एक भी मुकाबला

मुकाबले की बात करें तो बारिश की वजह से इस मैच के टॉस में देरी हुई। रावलपिंडी में गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। मैच से पहले जो बारिश हो रही थी वो अभी रुक गई थी। लेकिन ग्राउंड गीला होने की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका। पाकिस्तानी टीम को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद भारतीय टीम ने उसे 6 विकेट से शिकस्त दी और अब बांग्लादेश के खिलाफ उसका मैच रद्द हो गया। 

पाकिस्तानी टीम केन्या के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में होस्ट रही है और टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में केन्या की टीम होस्ट थी, तब उसने सिर्फ एक मुकाबला खेला था और जिसमें उसे हार मिली थी। 

यहां देखें इस मैच का लाइव स्कोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल