1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG 2nd T20I HIGHLIGHTS: पाकिस्तान की जोरदार जीत, इंग्लैंड को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

PAK vs ENG 2nd T20I HIGHLIGHTS: पाकिस्तान की जोरदार जीत, इंग्लैंड को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Sep 22, 2022 06:31 pm IST,  Updated : Sep 23, 2022 12:08 am IST

PAK vs ENG 2nd T20I HIGHLIGHTS: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में जोरदार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया।

Babar Azam and Mohammad Rizwan- India TV Hindi
Babar Azam and Mohammad Rizwan Image Source : PTI

PAK vs ENG 2nd T20I HIGHLIGHTS: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। कप्तान बाबर और रिजवान ने अपनी शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड को ऐसी शिकस्त दी जिसपर वह लंबे वक्त तक शर्मसार होता रहेगा। बाबर ने 110 रन बनाए और रिजवान ने 88 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने कराची के नेशलन स्टेडियम में अंग्रेजों को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने मेजबानों को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।  

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल