1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: इंग्लैंड ने ली पहली पारी में लीड, पाकिस्तान की टीम अभी 29 रन पीछे

PAK vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: इंग्लैंड ने ली पहली पारी में लीड, पाकिस्तान की टीम अभी 29 रन पीछे

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 18, 2022 11:27 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 06:26 pm IST

PAK vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: पाकिस्तान सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवाकर पहले ही श्रंखला हार चुकी है। तीसरे टेस्ट में उसके पास क्लीन स्वीप से बचने का मौका है।

पाकिस्तान बनाम...- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, कराची टेस्ट Image Source : GETTY IMAGES

PAK vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights​: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कराची में खेला जा रहा है। पहले दिन पाकिस्तान की पारी 304 पर सिमट गई थी। वहीं दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 354 रन बनाए और 50 रनों की लीड हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान ने दिन खत्म होने तक बिना किसी विकेट के 21 रन बना लिए हैं। इस मुकाबले में मेजबान टीम के पास लाज बचाने का मौका है क्योंकि सीरीज वह पहले ही शुरुआती दो मैच हारकर गंवा चुकी है। रावलपिंडी और मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल