पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच फैसलाबाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी, जिसे पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था। अब पाकिस्तान की टीम इस वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी। इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम अपने नए वनडे कप्तान शाहीन शाह की अगुवाई में खेलेगी।
कहां होगी वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मैच का किसी भी चैनल पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो भारतीय फैंस यूट्यूब चैनल Sports TV पर इस मैच को देख सकते हैं। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में वनडे सीरीज के पहले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगी तो वहीं टॉस दोपहर के 3 बजे होगा।
बाबर और रिजवान के लिए काफी अहम होगी ये सीरीज
पाकिस्तान ने वनडे फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान के स्थान पर शाहीन शाह अफरीदी को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इस सीरीज में वह टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ मैथ्यू ब्रीट्जके इस सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम का नेतृत्व करेंगे। उनका साथ देने के लिए टीम में क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिडी जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। ये दोनों खिलाड़ी खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं।
PAK vs SA: पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
पाकिस्तान: सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, लिजाद विलियम्स, नंद्रे बर्गर
यह भी पढ़ें
दो बार के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को LSG ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अपनी फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम का साथ छोड़ देगा ये कोच, बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला