1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SA: साउथ अफ्रीका की नजरें सीरीज जीतने पर, जानिए तीसरा वनडे कब-कहां और कैसे देखें फ्री में Live

PAK vs SA: साउथ अफ्रीका की नजरें सीरीज जीतने पर, जानिए तीसरा वनडे कब-कहां और कैसे देखें फ्री में Live

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 08, 2025 11:02 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 11:02 am IST

PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

PAK vs SA 3rd ODI- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा वनडे मैच Image Source : AP

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में 8 नवंबर को खेला जाएगा। अभी तक इस सीरीज के खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने 1-1 मैच को अपने नाम किया है। ऐसे में सीरीज का तीसरा मैच पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए काफी अहम हो गया है। इस सीरीज के पहले मैच को मेजबान पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करने के साथ 270 रनों के टारगेट को सिर्फ 41 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल किया और सीरीज को बराबरी पर ले आए।

कब-कहां और कैसे देखें तीसरा वनडे मैच फ्री में लाइव

साउथ अफ्रीका की टीम के लिए वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम है, जिसमें वह इस दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज के तीसरे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी, जिसमें टॉस तीन बजे किया जाएगा। अभी तक इस मैदान पर खेले गए शुरुआती 2 मुकाबलों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, ऐसे में इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इस मैच के भारत में लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो वह किसी भी चैनल पर नहीं जा रहा है। इस मैच भारत में लाइव यूट्यूब चैनल Sports TV पर किया जाएगा, जहां पर मैच का सीधा प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है।

हेड टू हेड में साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा है भारी

वनडे में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें अफ्रीकी टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 89 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 53 में जीत हासिल की है तो वहीं पाकिस्तानी टीम सिर्फ 35 मुकाबलों को जीतने में कामयाब हो सकी है। वहीं पाकिस्तान में दोनों टीमों के बीच अब तक 18 वनडे मैच खेले गए हैं और इसमें साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान दोनों ने 9-9 मैचों में जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें

ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी लगाएंगे हाजिरी, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर लग सकती है क्लास

IND vs PAK: एशिया कप ट्रॉफी विवाद में आया बड़ा अपडेट! BCCI ने ICC मीटिंग में उठाया मुद्दा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल