1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब अख्तर को पीछे छोड़ देंगे शाहीन शाह अफरीदी, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

शोएब अख्तर को पीछे छोड़ देंगे शाहीन शाह अफरीदी, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 08, 2025 10:40 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 10:40 am IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पास तीसरे वनडे में एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। इस सीरीज में वह अब तक दो मैचों में 1 विकेट ले पाए हैं।

Shaheen Shah Afridi- India TV Hindi
शाहीन शाह अफरीदी Image Source : AP

Shaheen Afridi: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच फैसलाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और दोनों ही टीमें आखिरी मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी। सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पास एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने का मौका होगा। आपको बता दें कि खेले गए दो वनडे मैचों में अफरीदी अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

शोएब अख्तर को पीछे छोड़ सकते हैं शाहीन अफरीदी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां शाहीन शाह अफरीदी 26 विकेट के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वहीं सईद शोएब अख्तर और सईद अजमल 27 विकेट के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। ऐसे में अगर शाहीन अफरीदी अगले मैच में 1 विकेट लेते हैं तो वह अख्तर की बराबरी कर लेंगे। वहीं दो विकेट लेकर वह शोएब अख्तर और सईद अजमल को पीछे छोड़ देंगे। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस का नाम है। उन्होंने 32 मैचों में 58 विकेट चटकाए थे।

वनडे टीम के कप्तान बने हैं शाहीन अफरीदी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। कप्तान बनने के बाद इस सीरीज में वह बॉलिंग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह दो मैचों में अब तक 1 विकेट ही ले पाए हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उनके स्पीड में भी गिरावट देखने को मिली है। शाहीन इससे पहले 135-140 KMPH की स्पीड से गेंदबाजी करते हुए नजर आते थे। इस सीरीज में वह 120-130 KMPH की रफ्तार से गेंदबाज कर रहे हैं। अब वह आखिरी मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

PAK vs SA: तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीत्जके(कप्तान), सिनेटेंबा केशिल, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ब्योर्न फॉर्च्यून, नांद्रे बर्गर, न्क़बायोम्ज़ी पीटर, लिजार्ड विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, रुबिन हरमन

पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, हसन नवाज

यह भी पढ़ें

वनडे और ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह

IND vs AUS: गेंदबाज या बल्लेबाज, ब्रिस्बेन की पिच पर किसे मिलेगा फायदा, पढ़ें Pitch रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल