Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs WI: पाकिस्तान अपने ही जाल में फंसा, पहले दिन गिरे 20 विकेट, वेस्टइंडीज को बढ़त

PAK vs WI: पाकिस्तान अपने ही जाल में फंसा, पहले दिन गिरे 20 विकेट, वेस्टइंडीज को बढ़त

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Jan 26, 2025 07:01 am IST, Updated : Jan 26, 2025 07:01 am IST

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए। नोमान अली हैट्रिक लेने में कामयाब रहे लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज सिर्फ 154 रनों पर ढेर हो गए।

PAK vs WI- India TV Hindi
Image Source : GETTY पाकिस्तान क्रिकेट टीम

PAK vs WI: रावलपिंडी में 25 जनवरी से पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज हो गया। पहले दिन स्पिनरों का जलवा देखने को मिला। पाकिस्तानी गेंदबाज हैट्रिक लेने में कामयाब रहा तो वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने भी टर्निंग पिच का जमकर फायदा उठाया। नतीजा ये हुआ कि पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए। इस तरह गुडाकेश मोती और जोमेल वारिकन के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ स्टंप तक नौ रन की बढ़त हासिल कर ली। मोती ने 55 रन बनाए और उनके पहले टेस्ट अर्धशतक की बदौलत मेहमान टीम आठ विकेट पर 54 रन के खराब स्कोर से उबरकर 163 रन पर सिमट गई।

बाएं हाथ के स्पिनर मोती ने मुल्तान की एक ओर स्पिनरों के मुफीद पिच पर 49 रन देकर तीन विकेट चटकाए और घरेलू टीम को 154 रन पर समेटने में मदद की। मोती के हरफनमौला प्रदर्शन से पाकिस्तान नोमान अली की हैट्रिक और 41 रन देकर 6 विकेट की शानदार गेंदबाजी फीकी पड़ गई।

पाकिस्तान को उल्टा पड़ा दांव

स्पिन पिच बनाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज अपने ही जाल में फंस गए। वारिकन ने 43 रन देकर चार विकेट झटके, उन्होंने 11वें नंबर पर उतरकर नाबाद 36 रन की पारी भी खेली थी। मोहम्मद रिजवान (49) और सऊद शकील (32) ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को उबारा। पर टीम 154 रन ही बना सकी। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम स्पिन के खिलाफ तीन दिन के भीतर 137 और 123 रन पर आउट हो गई थी। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, साजिद खान, नोमान अली, अबरार अहमद, काशिफ अली।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (उपकप्तान), एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, टेविन इमलाच, आमिर जंगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोटी, एंडरसन फिलिप, केमर रोच, केविन सिंक्लेयर, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन।

यह भी पढ़ें:

IPL से पहले LSG बल्लेबाज ने मचाया गदर, रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक ठोक रचा कीर्तिमान

IND vs ENG: खत्म नहीं हो रहा इंतजार, धाकड़ खिलाड़ी की कब होगी वापसी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement