1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हांग कांग सुपर 6 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, सिर्फ 5 ओवर में जीता मैच

हांग कांग सुपर 6 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, सिर्फ 5 ओवर में जीता मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 01, 2024 12:35 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 01:09 pm IST

IND vs PAK: हांग कांग सुपर 6 टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही पाकिस्तान ने अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान मैच Image Source : X (@TIWARYMANOJ)

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का सभी भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच हांग कांग सुपर 6 में दोनों टीमों के बीच एक महामुकाबला खेला गया। जिसमें पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को हरा दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान पूल स्टेज में खेले गए अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। इससे पहले उन्होंने यूएई को हराया था और अब टीम इंडिया को। पाकिस्तान ने इस दोनों मुकाबलों को जीतकर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान ने 6 ओवर के इस मुकाबले को सिर्फ 5 ओवर में ही जीत लिया।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फहीम अशरफ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के उतरी और उन्होंने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 119 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने बिना एक भी विकेट खोए 121 रन सिर्फ 5 ओवर में ही बना दिए। इसी के साथ पाकिस्तान ने बड़ी आसानी के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों का कहर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की है। मुहम्मद अखलाक और आसिफ अली ओपन करने के लिए आए और दोनों ने पहले ओवर से ही काफी तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। मुहम्मद अखलाक ने इस मुकाबले में 12 गेंदों पर 40 रन बनाए और आसिफ अली ने 14 गेंदों 55 रन बनाए। आसिफ अली के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद कप्तान फहीम अशरफ बल्लेबाजी करने के आए और उन्होंने 5 गेंदों पर 22 रन बना डाले। इसी के साथ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने अपने दमपर मैच खत्म कर दिया।

टीम इंडिया का अगला मैच कब

भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलेगी। इस मैच का आयोजन 02 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच को जीतने वाली टीम ही अगले राउंड में पहुंच सकेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:55 में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, इस मैच को किया गया रद्द

भारतीय गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में दिखाया कमाल, 46 रन देकर लिए 6 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल